योग के NET सिलेबस में भगवद गीता भी जुड़ी

UGC ने भगवद गीता को NET परीक्षा में शामिल करने का फैसला किया है. इसे योग विषय के तहत शामिल किया गया है.

Advertisement
श्रीमद भगवद गीता श्रीमद भगवद गीता

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

UGC ने भगवद गीता को NET परीक्षा में शामिल किया है. इसका लक्ष्‍य दुनिया भर में गीता का प्रचार-प्रसार करना है.

पिछले कई सालों में दुनिया भर में योग की लोकप्रियता बढ़ी है, इसी के मद्देनजर यूजीसी यानी विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने कुछ समय पहले योग को नेट के विषय के रूप में स्‍वीकृति दी थी. अब इस योग के पाठ्यक्रम के तहत ही गीता भी शामिल होगी.

Advertisement

 

यूजीसी ने इस बाबत सिलेबस भी जारी किया है. इसमें गीता और योग को विस्‍तारपूर्वक पढ़ाने की योजना है.


ये है पाठ्यक्रम
योग के पाठ्यक्रम को कई हिस्सों में बांटा गया है. इसमें योग का मूल साहित्य अधिक है. इसमें दसों उपनिषद और एक वेद को भी शामिल किया गया है. एक पूरा पाठ केवल श्रीमद भगवत गीता के लिए है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »