डीडी न्यूज की पहचान बन चुकीं नीलम शर्मा का निधन, मार्च में मिला था 'नारी शक्ति' सम्मान

तेजस्वी और बड़ी चर्चा जैसे शोज के जरिए डीडी न्यूज के दर्शकों में बड़ी पहचान बना चुकीं न्यूज एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया.

Advertisement
नीलम शर्मा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेते हुए नीलम शर्मा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेते हुए

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

'तेजस्वी' और 'बड़ी चर्चा' जैसे शोज के जरिए डीडी न्यूज के दर्शकों में बड़ी पहचान बना चुकीं न्यूज एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया. नीलम पिछले 20 साल से दूरदर्शन न्यूज के साथ जुड़ी हुई थीं. वह कैंसर से पीड़ित थीं और 50 वर्षीय नीलम को इस साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था. नीलम के निधन पर उनके गुजर जाने की खबर और उनकी उपलब्धियों के बारे में डीडी न्यूज के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले (भोरंज के गांव भलवानी) की रहने वाली नीलम की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली से ही हुई थी और उनके दिवंगत पिता सेना में लेखाधिकारी थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएट करने के बाद उन्होंने IIMC से डिप्लोमा किया था. वह इस संस्थान की 1989-90 बैच की छात्रा थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम शर्मा ने अपनी परेशानी AIMMS में दिखाई थी लेकिन डॉक्टर कैंसर पकड़ नहीं सके.

नीलम शर्मा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने शोक प्रकट किया और उनके परिवार के लोगों के प्रति सांत्वना व्यक्त की. तमाम दिग्गज सेलिब्रिटीज और चर्चित हस्तियों ने नीलम शर्मा के निधन पर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर लिखीं. बता दें कि नीलम की दिक्कत बढ़ जाने के बाद उनका नोएडा के एक अस्पालात में इलाज चल रहा था. हालत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

Advertisement

नीलम निधन के बाद अपने पति और 15 वर्षीय बेटे को पीछे छोड़ गई हैं. उनके निधन के बाद प्रसार भारती के चेयरमैन ए.सूर्य प्रकाश ने ट्वीट किया, "ये सुनकर मैं सदमे में हूं कि दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं. वह सच में 'नारी शक्ति' की प्रतीक थीं, जिसका सम्मान उन्हें राष्ट्रपति के हाथों मिला था. हमने अपनी तेजस्विनी को खो दिया है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »