MP: पिता लगाते हैं चाय की दुकान, बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक चाय बेचने वाले की बेटी ने वो मुकाम हासिल किया है जिसका ज्यादातर लोग सिर्फ सपना ही देख पाते हैं. जानिए आंचल गंगवाल की सक्सेस स्टोरी.

Advertisement
आंचल गंगवाल ने बढ़ाया पिता का मान आंचल गंगवाल ने बढ़ाया पिता का मान

रवीश पाल सिंह

  • नीमच,
  • 23 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

नीमच में चाय की दुकान लगाने वाले सुरेश गंगवाल की बेटी आंचल गंगवाल ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार के साथ साथ पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है. आंचल गंगवाल के मुताबिक वो बचपन से ही एयरफोर्स में जाना चाहती थी और अपने माता-पिता को ये बात बता चुकी थीं. आंचल के मुताबिक एयरफोर्स में जाने के लिए उन्होंने दो सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी.

Advertisement

आंचल गंगवाल पहले मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर रही थीं. फिर उसके बाद लेबर इंस्पेक्टर के रूप में जॉब किया लेकिन आंचल का लक्ष्य एयरफोर्स ही था. लिहाजा उन्होंने नौकरी के दौरान ही इसकी तैयारी जारी रखी और आखिरकार वायुसेना के लिए उनका सेलेक्शन हो गया.

आंचल को हालांकि इस बात का मलाल है कि पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने इसका लाइव टेलीकास्ट देख लिया. बता दें कि आंचल के पिता आज भी नीमच में चाय की दुकान चलाते हैं और मां घर में सिलाई का काम करती हैं.

'बेटी ने सपना पूरा किया'- पिता

आंचल के पिता सुरेश गंगवाल ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि 'मेरी बेटी ने मेरा सपना पूरा किया है. हम जैसे बेहद कम कमाई वाले लोगों के सामने कई तरह की समस्या होती है लेकिन मेरी बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और मैंने भी कभी बच्चों को ये पता नहीं चलने दिया कि पढ़ाई का पैसा कहां से ला रहा हूं'.

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश की बेटी आंचल गंगवाल की सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि 'रौशन थी धरती तुझसे, अब रौशन होगा आसमां भी. दुआओं पर परवाज करो, रौशन कर दो जहां भी. अंधेरों को चीरकर फिर एक बेटी 'आंचल' ने रच दिया है इतिहास. ऐसे ही बढ़ती रहें बेटियां, यही तो हैं हम सबका गौरव और अभिमान भी. बेटी आंचल को स्नेह और आशीर्वाद! माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »