इंजीनियरिंग में 20% पढ़ाई और टेस्ट अब होंगे ऑनलाइन

इंजीनियरिंग की अब 20 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन होगी. जी हां, All India Technical Education Council(AICTE) ने इंजीनियरिंग की शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत कर दी है.

Advertisement
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बड़े बदलाव की AICTE की योजना इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बड़े बदलाव की AICTE की योजना

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

इंजीनियरिंग की अब 20 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन होगी. जी हां, All India Technical Education Council(AICTE) ने इंजीनियरिंग की शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत कर दी है.


हिन्दुस्तान में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अगस्त से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से छात्र इंजीनियरिंग की 20 फीसदी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे और 20 फीसदी क्रेडिट (अंक) भी ऑनलाइन परीक्षा देकर हासिल कर सकेंगे.

Advertisement


AICTE ने इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे इसी शैक्षणिक सत्र से ही छात्रों को इसके लिए प्रेरित करें. छात्रों को ‘स्वयं’ पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराना होगा और पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को पढ़ना होगा.

AICTE के चेयरमैन अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने कहा है कि हर ऑनलाइन कोर्स के लिए चुनिंदा स्थान के एक प्रोफेसर को मेंटर बनाया गया है. यह कोर्स पूरी तरह निशुल्क होगा. कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा. इसे पास करने पर छात्र 20 फीसदी क्रेडिट हासिल कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement