Indian Navy: कई पदों पर भर्ती, 2 लाख होगी सैलरी

भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं और मोटी सैलरी कमाना चाहते हैं तो पढ़ें पूरी डिटेल्स...

Advertisement
Job recruitment 2018 Job recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

भारतीय नौसेना ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार कार्यकारी शाखा (लॉजिस्टिक्स और लॉ कैडर) में अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है. भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी के रूप में दी जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अगले साल  जुलाई 2019 से केरल के भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में शुरू होने वाले कोर्स से मंगवाए गए हैं. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 5 अक्टूबर से पहले आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या 35 है.

पदों के नाम

SSC (लॉजिस्टिक्स) (महिला और पुरुष)- 20

SSC X (IT) (पुरुष)- 15

SSC (लॉ)- (महिला- पुरुष)- 2

योग्यता

SSC (लॉजिस्टिक्स)- उम्मीदवार ने 60 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से SSC BE/ BTech, MBA, BSC/ BCom/BSc(IT), MCA, B. आर्किटेक्चर की डिग्री ली हो.

SSC X (IT) (पुरुष)- उम्मीदवार ने 60 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/BTech/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, M.Sc, B.Sc, M.Tech, BCA/MCA की डिग्री ली हो.

SSC (लॉ)- उम्मीदवार ने 55 प्रतिशत के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री हासिल की हो.

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिसके बाद स्टेज 1 के लिए बुलाया जाएगा. फिर स्टेज 2 के लिए 4 दिन के लिए बुलाया जाएगा. बता दें, SSB इंटरव्यू देने से पहले उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर स्टोरी, ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेना होगा.

Advertisement

इंटरव्यू का समय

18 नवंबर से 19 मार्च तक. इंटरव्यू बेंगलुरु, भोपाल, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे.

सैलरी

सब लेफ्टिनेंट (एस लेफ्टिनेंट): लेवल 10- 56,100 से 1, 10,700 रुपये.

लेफ्टिनेंट (लेफ्टिनेंट): लेवल 10 बी - 61,300 से 1,20,900 रुपये .

लेफ्टिनेंट सीडीआर (लेफ्टिनेंट सीडीआर): लेवल 11- 69,400 से 1,36,9 00 रुपये .

कमांडर (सीडीआर): लेवल 12 - 1, 21,200 से 2, 12,400 रुपये.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार www.joinindiannavy.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

जॉब लोकेशन

ऑल इंडिया

नोट: वैकेंसी संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस लिंक पर करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »