अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं DU में एडमिशन

अगर आप डीयू के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. DU में अगले सप्ताह से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं. जानिये क्या है पूरी खबर...

Advertisement
DU undergraduate admission start DU undergraduate admission start

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगले सप्ताह से अंडर ग्रेजुएट एडमिशन प्रोसेस शुरू हो सकता है. अच्छे कॉलेजों में एडमिशन के लिए आखिरी समय की भाग-दौड़ से बचने के लिए डीयू में एक महीने पहले ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 20 से 25 अप्रैल के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध हो सकते हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल दाखिले की प्रक्रिया एक महीना पहले ही शुरू हो रही है, पर आवेदन की प्रक्रिया पिछले साल की तरह ही जून में खत्म होगी.

Advertisement


सूत्रों की मानें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगा. 20 अप्रैल पर विचार किया जा रहा है पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी आ सकता है.

बता दें कि साल 2016 में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 जून को शुरू हुआ था और 19 जून को खत्म हो गया था.

रजिस्ट्रेशन एक महीना पहले ही शुरू करने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि छात्र आसानी से और आराम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे. इससे पहले यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मार्च के अंत से शुरू करने पर विचार कर रही थी पर इस पर बात नहीं बन पाई.

नहीं होगा एंट्रेंस टेस्ट
नये अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट नहीं लिया जाएगा. इससे पहले यूनिवर्सिटी इकोनोमिक्स और कॉमर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट की योजना बना रही थी, पर अब इस योजना पर विराम लग गया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टस्टडीज, बीए (hons)बिजनेस इकोनोमिक्स, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट अनालिसिस) आदि कोर्स एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट लेती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement