साउथ कैंपस के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में मंगलवार को हुए ओपन डे का आयोजन किया गया. इसमें यह बात कही गई कि एक्सट्रा करिकुलम एक्टिविटी (ईसीए) कोटे में एनसीसी और एनएसएस के सर्टिफिकेट के आधार पर भी दाखिले के लिए आवेदन किए जा सकते हैं.
यह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुआ. इसमें करीब 600 स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स शामिल हुए. डीयू में पहली बार एनसीसी और के आधार पर भी दाखिला दे रहा है. इसके लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा. इन दोनों मामलों में भी ईसीए के सभी नियम लागू होंगे. उम्मीदवार पिछले तीन सालों के सर्टिफिकेट के आधार पर ही आवेदन करेंगे तो उन्हें तीन सालों के सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म के साथ डाउनलोड करने होंगे.
इसके बाद ईसीए के ट्रायल के साथ ही एनसीसी और एनएसएस का ट्रायल होगा. आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो आप दूसरा फॉर्म भर सकते हैं.