बाल दिवस: ये बच्‍चे किसी से नहीं कम, किया देश का नाम रोशन

आज पूरे देश में बाल दिवस की धूम है. ऐसे में हम आपको उन बच्‍चों के बारे में बता रहे हैं जिन्‍होंने लीक से हटकर कुछ काम किया और छोटी सी उम्र में देश का नाम रौशन किया.

Advertisement
अन्विता प्रशांत तेलांग अन्विता प्रशांत तेलांग

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. इसे इन बच्‍चों ने सच कर दिखाया है.

शुभेंदु कुमार साहू
14 साल के शुभेंदु कुमार साहू को राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नेशनल चाइल्‍ड अवार्ड फॉर एक्‍सेप्‍शनल अचीवमेंट के लिए सिल्‍वर मेडल मिला है. शुभेंदु उड़ीसा के हिंजली में सोमापुर प्रोजेक्‍ट अपर प्राइमरी स्‍कूल की कक्षा 8 में पढ़ता है. साहू अब तक कई एक्‍स्‍ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भाग ले चुका है और राज्‍य व राष्‍ट्रीय स्‍तर के कई अवार्ड जीत चुका है.

Advertisement


अन्विता प्रशांत
11 साल की अन्विता प्रशांत तेलांग, पुणे की रहने वाली है. इस बच्‍ची ने गूगूल का 'डूडल 4 गूगल' कांटेस्‍ट जीता है. और अब इसके डिजाइन किए गए डूडल को गूगल के होमपेज पर 14 नवंबर 2016 को पूरे दिन देखा जा सकता है.


अभिषेक साह
इस बच्चे की उम्र 9 साल है. अभिषेक देश और विदेश की भाषाओं में बनने वाले गीतों पर अपने ड्रम से ताल देते हैं. वे 3 साल की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं. अभिषेक इस छोटी उम्र में स्कूली कार्यक्रमों में तो परफॉर्म करते ही हैं. साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किए जा चुके हैं. अभिषेक को ब्रिटेन से बुलावा आया है. वे वहां ब्रिटिश गॉट टैलेंट में हिस्‍सा लेंगे.


आरभ, शशांक और आदित्‍य
भागलपुर के रहने वाले 9वीं के स्टूडेंट्स आरभ, शशांक और आदित्य ने. इन तीनों ने मिलकर इसी उम्र में खुद की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट और मोबाइल एप बनाया है. इनमें और वेबसाइटों की तुलना में अधिक फीचर्स हैं. इन तीनों स्टूडेंट्स ने वेबसाइट को www.friendwing.in और मोबाइल एप को friendwing नाम दिया है.

Advertisement


कश्‍मीरी चौधरी
असम के शिवसागर जिले की साढ़े सात साल की जलपरी कश्मीरी चौधरी ने हैरान कर देने वाले कारनामे के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया है. कश्मीरी ने सात घंटे 59 मिनट तक लगातार तैरकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुराना रिकॉर्ड छह घंटे 32 मिनट का था, जो 12 साल की खुशी परमार के नाम दर्ज था.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement