BA पास नही हैं ये 7 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, कमाई करोड़ों में...

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो कमाई के मामले में तो अव्‍वल हैं लेकिन पढ़ाई में फिसड्डी रही हैं. जानिए इनके बारे में...

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

आलिया भट्ट की जनरल नॉलेज पर कई जोक्‍स बने हैं. लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक में ये खूब सर्कुलेट भी हुए हैं. इससे कहीं न कहीं आलिया की पढ़ाई पर सवाल भी उठे. अब आप भी जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में, जो कमाई के मामले में तो आगे हैं, पर पढ़ाई में फिसड्डी रही हैं...

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने कॉलेज जाने के लिए फॉर्म तो भरा था लेकिन वो कॉलेज नहीं गईं. हालांकि उनका सपना साहित्‍य में ग्रेजुएशन करने का था. उन्‍होंने साउथ ईस्‍ट एशिया के युनाइटेड वर्ल्‍ड कॉलेज में एडमिशन लिया, फिर उसे भी छोड़ दिया.

Advertisement

करीना कपूर
करीना ने कॉमर्स कोर्स में मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया था. दो साल पढ़ाई की लेकिन लेकिन 20 साल की उम्र में ही उन्‍होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद उन्‍होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से तीन माह के माइक्रोकंप्‍यूटर्स के समर कोर्स में एडमिशन लिया था.


ऐश्‍वर्या राय
पढ़ाई को लेकर काफी कन्‍फ्यूजन में रहीं. पहले जय हिन्‍द कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थीं. एक साल पढ़ाई की, फिर आर्किटेक्‍चर की पढ़ाई करने चली गईं. उसे भी बीच में छोड़ पहले मॉडलिंग और बाद में फिल्‍में करने लगीं.

दीपिका पादुकोण
कॉलेज गईं पर पढ़ाई पूरी नहीं की. बंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में एडमिशन लिया पर पढ़ाई छोड़ दी. फिर इग्‍नू से भी एक शॉर्ट टर्म कोर्स में एडमिशन लिया पर उसे भी पूरा नहीं किया.


प्रिंयका चोपड़ा
मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया. वहां क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ने गई थीं. पर मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की तैयारी के कारण उन्‍होंने ग्रजुएशन पूरी नहीं की.

Advertisement

करिश्‍मा कपूर
करिश्‍मा का मन पढ़ने में लगता ही नहीं था. कक्षा 6 के बाद ही उन्‍होंने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया था.

काजोल
काजोल ने स्‍कूलिंग भी पूरी नहीं की. उन्‍होंने 17 साल में फिल्‍मों में काम करना शुरू कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »