रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने NTPC स्टेज 2, 2016 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. आप भी जल्दी डाउनलोड करें. गौरतलब है कि इसके लिए एग्जाम तीन चरणों में होंगे. 17, 18 और 19 जनवरी को ये पेपर आयोजित किए जाएंगे. इनके लिए एडमिट कार्ड RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं.
कब कर सकेंगे डाउनलोड
जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 17 जनवरी को है वे अपना एडमिट कार्ड आज से ही डाउनलोड कर सकते हैं. 18 जनवरी को जिनका पेपर है, वे सभी अपना एडमिट कार्ड 14 जनवरी से डाउनलोड कर पाएंगे. जिनका एग्जाम 19 जनवरी को है वे 15 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
ऐसे करें डाउनलोड
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं. फिर CEN 03/2015 stage 2 admit card लिंक पर क्लिक करें.
अब यूजर आईडी और डेट ऑफ बर्थ डालें. फिर पासवर्ड डाल लागइन करें.
अब आपका एडमिट कार्ड दिखने लगेगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें.
मेधा चावला