पृथ्‍वी जैसा दिखता है नए सौरमंडल का ये ग्रह, चलिए सैर पर...

नासा ने पृथ्वी के आकार के 7 ग्रह ढूंढे हैं, जो 40 प्रकाश वर्ष दूरी पर हैं. पाए गए नए सोलर सिस्टम में कम से कम ऐसे तीन ग्रह हैं, जिन पर जिंदगी संभव हो सकती है. इनमें से एक का इमेजिनेरी वीडियो नासा ने जारी किया है.

Advertisement
नया साैरमंडल नया साैरमंडल

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सात नए ग्रह खोज निकाले हैं. वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि इन सात नए ग्रहों में से तीन पर जीवन की संभावना काफी ज्‍यादा है.


ये सभी ग्रह, सूर्य जैसे एक तारे TRAPPIST-1 के चारों ओर घूम रहे हैं. इन सभी की खोज स्पिट्जर स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने की है. इसमें पाया गया है कि ये ग्रह आकार में पृथ्‍वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं. अब नासा ने इन्‍हीं ग्रहों में से एक TRAPPIST-1 D का 360 डिग्री व्‍यू पेश किया है.

Advertisement


आप भी देखिए

गौरतलब है कि वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये ग्रह ऐसे टेंपरेचर जोन में हैं, जहां धरातल का तापमान जीरो से 100 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इनमें से तीन ऐसे हैं, जिन पर समुद्र होने की परिस्थिति है, यानी इन पर जीवन होने की ज्यादा उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »