11.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बिकी बास्किया की पेंटिंग, बनाया रिकार्ड

11.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बास्किया की पेंटिंग बिकी है. इसके साथ ही एक नया रिकार्ड कायम हो गया है.

Advertisement
यही है वो पेंटिंग यही है वो पेंटिंग

BHASHA

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

अमेरिकी कलाकार ज्यां मिशेल बास्किया की 1982 में बनायी गयी एक पेंटिंग रिकार्ड 11.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बिकी है. इसने सॉथबे के नीलामी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. बास्किया का 27 वर्ष की उम्र में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण 1988 में निधन हो गया था.


अपने काम की बढ़ती लोकप्रियता के कारण 20 वीं सदी में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी. कल नीलामी के दौरान आखिर के करीब 10 मिनट काफी तनावपूर्ण रहे. सॉथवे के न्यूयार्क शोरूम में मौजूद एक व्यक्ति और टेलीफोन पर मौजूद एक शख्स के बीच बोली का दौर चलता रहा और आखिर में टेलीफोन पर मौजूद व्यक्ति ने बाजी मार ली.

Advertisement

बास्किया ने इस पेंटिंग को इंसानी खोपड़ी की शक्ल दी है. सॉथबे में पिछले साल एक जापानी अरबपति द्वारा बास्केट के 5.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदी गयी पेंटिंग के मुकाबले इस पेंटिंग की कीमत लगभग दोगुनी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »