Advertisement

UPTET Result 2021 LIVE Updates: यूपीटीईटी रिजल्‍ट- आन्सर की जल्द, यहां मिलेगा डायरेक्‍ट लिंक

aajtak.in | नई दिल्ली | 01 अप्रैल 2022, 5:26 PM IST

UPTET Result 2021 @updeled.gov.in LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट कर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करना होगा.

UPTET result 2021 Live update

updeled.gov.in UPTET Result 2021, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के रिजल्‍ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट कर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करना होगा. UPTET के प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.  परीक्षा राज्य के कुल 2,532 प्राथमिक केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक केंद्र में आयोजित की गई थी.

5:26 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: कितने अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Posted by :- Siddharth Rai

UPTET के प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.  परीक्षा राज्य के कुल 2,532 प्राथमिक केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक केंद्र में आयोजित की गई थी.   

3:53 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result : फाइनल आंसर की हो चुकी है जारी

Posted by :- Siddharth Rai

UPTET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 01 फरवरी, 2022 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. सभी दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर की तैयार की गई है. रिजल्‍ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा. कोई भी अन्‍य जानकारी उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस में चेक कर सकते हैं. 

3:01 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: कितने अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Posted by :- Siddharth Rai

UPTET के प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.  परीक्षा राज्य के कुल 2,532 प्राथमिक केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक केंद्र में आयोजित की गई थी. 
 

2:34 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: क्यों होती है ये परीक्षा

Posted by :- Siddharth Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि आवेदकों को उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए पात्रता अर्जित करने की अनुमति मिल सके. 

Advertisement
1:30 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: ये है कटऑफ का गणित

Posted by :- Siddharth Rai

UPTET में  सफल होने के लिए एक कट ऑफ निर्धारित किया गया है और इससे अधिक या इसके बराबर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किये जाते हैं. दरअसल इसमें सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत और ओबीसी, एससी तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत स्कोर करने की आवश्यकता होती है. UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है. 

1:19 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: पहले 25 फरवरी को घोषित किया जाना था रिजल्ट

Posted by :- Siddharth Rai

रिजल्‍ट पहले 25 फरवरी को घोषित किया जाना था. एग्‍जाम की फाइनल आंसर की 23 फरवरी को रिलीज़ की जानी थी मगर आंसर की भी तय डेट पर जारी नहीं की गई. 23 फरवरी को फाइनल आंसर की जारी नहीं होने के बाद ही यह स्‍पष्‍ट हो गया था कि शेड्यूल में बदलाव होना है. कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने 08 फरवरी को रिजल्‍ट जारी करने के संबंध में सरकार से आदेश मांगा था.
 

1:12 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET 2021 Answer Key: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Posted by :- Siddharth Rai
  • आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • अपनी लॉगिन डिटेल्‍स की मदद से लॉगिन करें और आंसर की देखें.
  • आंसर की का मिलान अपनी रिस्‍पांस शीट से कर लें. 
  • आंसर की अपने पास भी सेव कर लें.
1:06 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result : फाइनल आंसर की पर आधारित होगा रिजल्ट

Posted by :- Siddharth Rai

UPTET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 01 फरवरी, 2022 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. सभी दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर की तैयार की गई है. रिजल्‍ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा. कोई भी अन्‍य जानकारी उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस में चेक कर सकते हैं. 
 

1:00 PM (3 वर्ष पहले)

UPTET Result 2021: पेपर लीक होने के कारण 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

Posted by :- Siddharth Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा  (UPTET)का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जाना था, लेकिन उसी सुबह पेपर लीक होने के कारण, UPTET-2021 परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया, इसके बाद 23 जनवरी को परीक्षा का सफल आयोजन किया गया.