RRB NTPC Result 2021: देखें आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट चेक करने का तरीका और संभावित कट-ऑफ

RRB NTPC CBT 1 Result, Cut-Off Score 2021: सभी फेज़ में हुए एग्‍जाम के डिफिकल्‍टी लेवल और उम्‍मीदवारों की कुल संख्‍या को ध्‍यान में रखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कट-ऑफ स्‍कोर हाई रहने वाला है. उम्‍मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

Advertisement
RRB NTPC CBT 1 Result 2021: RRB NTPC CBT 1 Result 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST
  • रिजल्‍ट अगले सप्‍ताह तक जारी किया जा सकता है
  • पहले फेज के एग्‍जाम का कट-ऑफ हाई रहने की उम्‍मीद है

RRB NTPC CBT 1 Result, Cut-Off Score 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्‍द ही ऑनलाइन CBT 1 एग्‍जाम के रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवारों का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है. बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उम्‍मीदवारों के रिजल्‍ट जारी करेगा जिसे कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड करना होगा. बोर्ड सभी 7 फेज़ में शामिल हुए उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट एक साथ जारी कर सकता है. अपना रिजल्‍ट चेक करने का तरीका उम्‍मीदवार यहां चेक कर लें.

Advertisement

RRB NTPC CBT 1 Result 2021: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें. 
स्‍टेप 3: अब लॉगिन पेज पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.

पहले चरण के ऑनलाइन एग्‍जाम के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्‍मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था जबकि विज्ञापित पदों की संख्‍या लगभग 35 हजार है. ऐसे में बोर्ड बहुत बड़ी संख्‍या में उम्‍मीदवारों को CBT 1 में डिस्‍क्‍वालिफाई कर देगा. सभी फेज़ में हुए एग्‍जाम के डिफिकल्‍टी लेवल और उम्‍मीदवारों की कुल संख्‍या को ध्‍यान में रखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कट-ऑफ स्‍कोर हाई रहने वाला है. 100 नंबर के पेपर में अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों का कट-ऑफ स्‍कोर 78-83 तक रह सकता है. उम्‍मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement