Advertisement

RBSE Rajasthan Board 12th Result Live: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 96.23 फीसदी बच्चे हुए पास

चंद्रशेखर शर्मा | अजमेर | 31 मार्च 2026, 11:05 AM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट का बटन दबाया.

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी. (Photo: ITG)

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने कक्षा 12वीं के सीनियर सेकेंडरी (कला, विज्ञान और वाणिज्य) तीनों विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की घोषणा की. इस साल 12वीं परीक्षा में 96.23 फीसदी बच्चे पास हुए.इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े.

इस साल करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें. वेबसाइट सर्वर डाउन होने पर कुछ देर बाद कोशिश करें. छात्र आजतक के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें ताकि रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होते ही उन्हें सबसे पहले जानकारी मिल सके.

11:05 AM (एक महीने पहले)

वेबसाइट खुलने में आ रही दिक्कत

Posted by :- Mohit

12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट से जुड़े लिंक खुलने में दिक्कत आ रही है. आप कुछ देर बाद कोशिश करें. कुछ समय बाद अपना रिजल्ट देक सकेंगे. 

10:41 AM (एक महीने पहले)

साइंस और आर्ट्स में किसने किया टॉप?

Posted by :- Nivedita

इस साल 99.8 फीसदी लाकर दीपिका साइंस टॉपर बनीं. वहीं, आर्ट्स में दो टॉपर रहे, जिनमें नव्या मीणा और नरपत का नाम शामिल है. दोनों ने 99.6% अंक हासिल किए हैं.

10:38 AM (एक महीने पहले)

साइंस का कैसा रहा रिजल्ट?

Posted by :- Nivedita

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में लड़कों से ज्यादा लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं. साइंस में कुल 287068 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे. साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा. 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं. 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं. 

10:33 AM (एक महीने पहले)

कॉमर्स में लड़कों का दिखा जलवा 

Posted by :- Nivedita

 राजस्थान 12वीं बोर्ड  कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट बेहतर रहा.  कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा हिस्सा लिया था. कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा.  छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा.  20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं. 

Advertisement
10:28 AM (एक महीने पहले)

लड़कियों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में बेटियां आगे रहीं. आट्‌र्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा. 

10:19 AM (एक महीने पहले)

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा

Posted by :- Nivedita

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की. इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, साल 2026 में आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा. 

10:15 AM (एक महीने पहले)

जारी हुआ तीनों स्ट्रम का रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बोर्ड ने जारी किया वाणिज्य , कला और विज्ञान संकाय का परिणाम 


विज्ञान संकाय  का कुल परिणाम रहा 97.52 प्रतिशत. 
कला संकाय का कुल परिणाम रहा 97.54 प्रतिशत. 
वाणिज्य संकाय का कुल परिणाम रहा 93.64 प्रतिशत. 

10:12 AM (एक महीने पहले)

कितने प्रतिशत छात्र हुए पास 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में साइंस स्‍ट्रीम में 96.23% स्‍टूडेंटस पास हुए हैं. कॉमर्स स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट 93.64% रहा है और आर्टस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट 97.54% रहा है.
 

 

10:05 AM (एक महीने पहले)

जारी हुआ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का नतीजा जारी किया.  आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस तीनों का परिणाम एक साथ जारी हुए. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
9:58 AM (एक महीने पहले)

aajtak.in पर सबसे पहले देखें रिजल्ट !

Posted by :- Nivedita

हमारा लाइव ब्लॉग लगातार अपडेट हो रहा है. जैसे ही घड़ी की सुइयां 10 पर पहुंचेंगी, हम आपको 'रिजल्ट आउट' का डायरेक्ट लिंक सबसे पहले प्रदान करेंगे. हमारे साथ बने रहें और अपनी स्क्रीन को रिफ्रेश करते रहें.

9:58 AM (एक महीने पहले)

5 मिनट से कम का समय

Posted by :- Nivedita

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने में 5 मिनट से भी कम का समय बचा है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिल्कुल घबराएं नहीं और ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक करें. 

9:56 AM (एक महीने पहले)

स्कोरकार्ड में चेक करें ये डिटेल

Posted by :- Nivedita

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र को अपने मार्कशीट में कुछ डिटेल को सही से चेक करना होगा. इनमें नाम,रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म की तारीख, स्कूल का नाम, सभी विषयों के नाम, हर विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबर, कुल प्राप्त नंबर, कुल प्रतिशत, पास/फेल का स्टेटस, और ग्रेड समेत कई डिटेल्स शामिल हैं. 

9:54 AM (एक महीने पहले)

2026 Live: बस थोड़ी देर में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बता दें कि राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार थोड़ी देर में ही खत्म होने वाला है. इन परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च के बीच किया गया था. केवल 20 दिन के भीतर ही आज रिजल्ट जारी होने वाला है. 

9:50 AM (एक महीने पहले)

सप्लीमेंट्री और री-चेकिंग की जानकारी भी आज ही!

Posted by :- Nivedita

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट के साथ ही यह भी बताएंगे कि जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग (Scrutiny) के लिए कब से आवेदन कर सकते हैं. आमतौर पर रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

Advertisement
9:46 AM (एक महीने पहले)

इतने छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं ने हिस्सा लिया था. ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड मार्च के महीने में रिजल्ट का ऐलान करेगा.
 

9:38 AM (एक महीने पहले)

कौन करेगा रिजल्ट की घोषणा ?

Posted by :- Nivedita

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. 12वीं का रिजल्‍ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जारी करेंगे.इसके अलावा बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ एवं सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ बोर्ड कार्यालय से जुड़ेंगे.
 

9:30 AM (एक महीने पहले)

डिजिलॉकर पर इस तरह देखें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

वहीं, कई बार अधिक छात्रों के ऑफिशियल साइट पर जाने से वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र डिजिलॉकर पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए पहले इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. 

इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें. 

होमपेज पर सर्च में जाकर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिखकर ढूढ़े. 

राजस्थान 12वीं मार्कशीट पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें. 

सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका रिजल्ट शो होने लगेगा. 
 

9:16 AM (एक महीने पहले)

इस तरह चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. 

होमपेज पर मौजूद 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें. 

यहां पर अपना रोल नंबर भरें और सबमिट कर दें. 

स्क्रीन पर मार्कशीट शो होने लगेगी. 

9:06 AM (एक महीने पहले)

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 10 बजे जारी करने जा रहा है. सीनियर सेकंडरी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी होंगे. सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. 12वीं का रिजल्‍ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जारी करेंगे.

Advertisement
5:32 PM (एक महीने पहले)

नो मेरिट लिस्ट' की परंपरा रहेगी बरकरार, पर 'डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स' पर रहेगी नजर!

Posted by :- Nivedita

भले ही राजस्थान बोर्ड आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की घोषणा नहीं करता, लेकिन जिलों के बीच 'नंबर वन' बनने की होड़ मची है. क्या इस बार जयपुर, जोधपुर या कोटा बाजी मारेगा? शाम के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने इस बार कड़ी मेहनत की है, जिसका असर कल सुबह दिखेगा.
 

4:57 PM (एक महीने पहले)

RBSE 12th Result: वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या है 'बैकअप प्लान'?

Posted by :- Nivedita

शाम तक बोर्ड की आईटी टीम ने वेबसाइट के सर्वर को 'स्ट्रेस टेस्ट' के जरिए चेक कर लिया है. भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए rajresults.nic.in को पूरी तरह तैयार रखा गया है. अगर कल मुख्य साइट न खुले, तो छात्र इस वैकल्पिक लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

4:34 PM (एक महीने पहले)

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का 'स्पेशल मैसेज', छात्रों को दी शुभकामनाएं

Posted by :- Nivedita

सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट घोषित करने से पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का हौसला बढ़ा सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि रिजल्ट पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी छात्र को घबराने की जरूरत नहीं है. हार-जीत से परे, यह केवल एक पड़ाव है.

4:12 PM (एक महीने पहले)

एडमिट कार्ड संभाल लें! रोल नंबर है सबसे जरूरी 

Posted by :- Mansi Mishra

क्सर देखा गया है कि रिजल्ट वाले दिन छात्र घबराहट में अपना एडमिट कार्ड नहीं ढूंढ पाते. शाम के इस वक्त का सही उपयोग करें और अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एक कागज पर लिखकर रख लें. कल सुबह 10 बजे सर्वर पर लोड बढ़ते ही आपको ये डिटेल्स सेकंड्स में भरनी होंगी.
 

4:00 PM (एक महीने पहले)

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट: क्या इस बार टूटेगा रिकॉर्ड?

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 95.6% रहा था, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था. अब चर्चा है कि क्या इस बार आर्ट्स या कॉमर्स के छात्र इस आंकड़े को पार कर पाएंगे? विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कॉपियों की चेकिंग में 'लीनियंसी' (नरमी) बरती गई है, जिससे रिजल्ट और बेहतर रह सकता है.
 

Advertisement
3:25 PM (एक महीने पहले)

RBSE 12th Result 2026: बढ़ी धड़कनें, अब कल सुबह 10 बजे का है इंतजार!

Posted by :- Mansi Mishra

जैसे-जैसे सूरज ढल रहा है, राजस्थान के 9 लाख छात्रों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं. कल, 31 मार्च की सुबह 10 बजे का समय राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के इतिहास में एक बड़ा अध्याय जोड़ने वाला है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक क्लिक से तय होगा कि इस साल राजस्थान का 'एजुकेशन ग्राफ' कहां पहुंचता है.
 

2:50 PM (एक महीने पहले)

कल सुबह 9:30 बजे से aajtak.in के साथ रहें अपडेट 

Posted by :- Mansi Mishra

31 मार्च की सुबह 9:30 बजे से हम सीधे बोर्ड मुख्यालय और शिक्षा संकुल से लाइव जानकारी देंगे. हर पल की अपडेट, पासिंग परसेंटेज और एक्सक्लूसिव एनालिसिस के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें. कल सुबह 10 बजे सबसे पहले रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहीं मिलेगा.
 

2:19 PM (एक महीने पहले)

क्या टॉपर्स को मिलेगा सम्मान!

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड इस साल फिर से मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को दोहरा सकता है. जिलावार टॉपर्स के नाम आज शाम तक सार्वजनिक किए जा सकते हैं. मेरिट में जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप और स्कॉलरशिप जैसी बड़ी घोषणाएं भी संभावित हैं.

1:44 PM (एक महीने पहले)

स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री का मौका

Posted by :- Mansi Mishra

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड रिजल्ट जारी करने के 24 घंटे के भीतर 'री-चेकिंग' (Scrutiny) का विंडो खोल देगा. साथ ही, एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी आज ही साझा किया जा सकता है.

1:33 PM (एक महीने पहले)

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे नतीजों का ऐलान, ऑनलाइन पोर्टल पर रहेगी नजर

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर कल सुबह 10 बजे एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए रिजल्ट का बटन दबाकर पोर्टल को लाइव करेंगे. इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य की ओवरऑल पासिंग परसेंटेज और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी सार्वजनिक किया जाएगा.
 

Advertisement
1:00 PM (एक महीने पहले)

RBSE 12th Result 2026: कल सुबह 10 बजे आएगा परिणाम, आधिकारिक मुहर लगी!

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आखिरकार 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह ठीक 10:00 बजे सीनियर सेकेंडरी के नतीजे घोषित किए जाएंगे. छात्र अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर अभी से संभाल कर रख लें क्योंकि कल सुबह प्रदेश के करीब 9 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला होने वाला है.
 

12:44 PM (एक महीने पहले)

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड में पासिंग क्राइटेरिया को लेकर छात्र अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. ध्यान रहे, आपको हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. सबसे अहम बात यह है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है, तभी आपको 'क्वालिफाइड' माना जाएगा.

12:31 PM (एक महीने पहले)

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ?

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड सूत्रों के हवाले से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ लाइव होगा. वहीं, आर्ट्स संकाय के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, संभावना यह भी है कि बोर्ड इस बार तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर सबको चौंका दे.

12:14 PM (एक महीने पहले)

 RBSE 12th ka result kab aaega: SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

अगर इंटरनेट धोखा दे दे, तो घबराएं नहीं! राजस्थान बोर्ड ने ऑफलाइन रिजल्ट की सुविधा भी दी है. बस अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, 'RJ12 Space रोलनंबर' टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें. आपका रिजल्ट सीधे आपके इनबॉक्स में होगा.

12:13 PM (एक महीने पहले)

RBSE 12th Result 2026 Date: पिछले साल का रिकॉर्ड क्या था?

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 95.6% रहा था, जिसने शिक्षा जगत में तहलका मचा दिया था. इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आर्ट्स के छात्र इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? मुकाबला कड़ा है और कुछ ही पलों में दूध का दूध और पानी का पानी होने वाला है.

Advertisement
12:08 PM (एक महीने पहले)

Rajasthan Board RBSE Class 12th Result: डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट के अलावा, इस बार राजस्थान बोर्ड डिजिटल इंडिया की राह पर है. छात्र 'DigiLocker' ऐप के जरिए अपनी ई-मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे. यह मार्कशीट आगे कॉलेज एडमिशन और प्रोविजनल डॉक्यूमेंट के तौर पर पूरी तरह मान्य होगी, इसलिए ऐप को पहले ही सेटअप कर लें.
 

12:07 PM (एक महीने पहले)

Rajasthan Board Class 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार

Posted by :- Mansi Mishra

क्या आपने अपना एडमिट कार्ड निकाल लिया है? रिजल्ट पोर्टल खुलते ही आपको अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी. पिछली बार कई छात्रों ने गलत रोल नंबर भरने की वजह से देरी का सामना किया था, इसलिए अपना ओरिजिनल हॉल टिकट अपने पास टेबल पर ही रखें.
 

12:06 PM (एक महीने पहले)

RBSE 12th Class Result 2026: इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश होने का खतरा रहता है. ऐसे में पैनिक न हों और इन आधिकारिक पोर्टल्स को अपने ब्राउज़र में बुकमार्क कर लें: rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in. साथ ही, थर्ड पार्टी साइट्स पर भी नजर बनाए रखें ताकि सर्वर एरर की स्थिति में आप सबसे पहले रिजल्ट देख सकें.

12:04 PM (एक महीने पहले)

Rajasthan Board 12th Result: कब शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज आज जारी हो सकता है. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो सकती है. इसमें शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव नतीजों का आधिकारिक ऐलान करेंगे.