Rajasthan Board 10th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है और ताजा अपडेट के मुताबिक बोर्ड कभी भी नतीजों का ऐलान कर सकता है. इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट तय समय से पहले जारी होने जा रहा है, जिससे करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं.
सूत्रों के अनुसार कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बोर्ड अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि 20 मार्च के आसपास परिणाम घोषित किए जा सकते हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए हुए हैं.
इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने के पीछे शिक्षा विभाग का नया प्लान है, जिसके तहत 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू किया जाना है. इसी वजह से परीक्षा फरवरी में ही आयोजित कर ली गई थी और मूल्यांकन प्रक्रिया को भी तेज किया गया. अब सभी की नजर सिर्फ इस बात पर टिकी है कि रिजल्ट कब जारी होगा और कौन सा जिला इस बार टॉप करेगा.
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही रिजल्ट डेट का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.
RBSE: 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जो अभी-अभी स्कूल या कोचिंग से घर लौटे हैं, उनके लिए जरूरी सलाह है. अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड अभी से अपनी स्टडी टेबल या किसी सुरक्षित जगह पर रख लें. कल रिजल्ट के वक्त भारी ट्रैफिक के कारण रोल नंबर भूलने या एडमिट कार्ड न मिलने पर घबराहट बढ़ सकती है. याद रहे, रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर के साथ-साथ आपके स्कूल का कोड या जन्मतिथि की भी जरूरत पड़ सकती है.
कल रिजल्ट आने की पूरी संभावना के बीच छात्रों के लिए आज की रात भारी है. ये तीन चीजें अपने पास जरूर लिखकर रखें ताकि रिजल्ट जल्दी से जल्दी आप तक पहुंच जाए.
अपना एडमिट कार्ड (रोल नंबर चेक करने के लिए).
माता-पिता का नाम और जन्मतिथि (अगर रोल नंबर भूल गए हों तो).
SMS कोड: 'RJ10 <Roll Number>' टाइप करके ड्राफ्ट में रख लें, ताकि सर्वर डाउन होने पर तुरंत भेज सकें.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने वाली गोपनीय टीम ने अपनी फाइनल रिपोर्ट चेयरमैन को सौंप दी है. बोर्ड आज देर रात या कल सुबह आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय जारी कर सकता है. 10 लाख से ज्यादा छात्र और उनके अभिभावक टकटकी लगाए बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को रिफ्रेश कर रहे हैं.
RBSE 10th Result 2026: साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को आया था और कुल 90.49% छात्र पास हुए थे. इस बार परीक्षा जल्दी हुई है और कॉपियों की चेकिंग भी रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है. जानकारों का मानना है कि इस बार पासिंग पर्सेंटेज और बेहतर हो सकता है. क्या इस बार भी लड़कियां ही बाजी मारेंगी? कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी.
रिजल्ट की आहट मिलते ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों छात्रों ने लॉगिन करना शुरू कर दिया है. इसी वजह से वेबसाइट बीच-बीच में स्लो हो रही है. बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी सर्वर को दुरुस्त करने में लगे हैं ताकि कल रिजल्ट के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए. अगर वेबसाइट न खुले, तो आजतक.इन के इस लाइव ब्लॉग पर आपको सबसे तेज अपडेट मिलेगा.
RBSE 10th Result date: जयपुर से बड़ी खबर आ रही है! शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के बीच नतीजों की तारीख को लेकर फाइनल मंथन जारी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कल यानी 20 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जा सकती है. बोर्ड पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार समय से पहले रिजल्ट देने की तैयारी में है. ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
RBSE Class 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर हलचल तेज है. सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड की आधिकारिक घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. कॉपियां चेक हो चुकी हैं और रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आज दोपहर तक बोर्ड स्पष्ट कर सकता है कि कल किस समय रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें.
जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आप इन 5 आसान स्टेप्स में अपना परिणाम देख पाएंगे:
अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, घबराएं नहीं
ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके सेव जरूर करें
Rajasthan Board 12th Result: बोर्ड 10वीं के साथ-साथ 12वीं के नतीजे भी जल्दी जारी करने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत तक आ सकता है.
RBSE 10th Result: सीबीएसई बोर्ड की तर्ज र राजस्थान बोर्ड 2027 से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है. इससे बच्चों के ऊपर पड़ने वाले एग्जाम प्रेशर को कम किया जा सकेगा.
पहला एग्जाम: फरवरी
दूसरा एग्जाम: मई
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं. कुल मिलाकर भी इतना प्रतिशत होना चाहिए. अगर कोई छात्र 1–2 विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है.
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र DigiLocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. SMS के जरिए रोल नंबर भेजकर भी रिजल्ट मिल जाएगा.
RBSE Class 10th Result: रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
स्टेप्स:
ऊपर दिए गए वेबसाइट खोलें
RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर डालें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल में जारी होता है. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है. इसी वजह से परीक्षाएं फरवरी में ही पूरी कर ली गईं और कॉपियों की जांच भी तेजी से की जा रही है, ताकि रिजल्ट समय से पहले जारी हो सके.