नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून, 2026 को NEET UG री-एग्जाम आयोजित किया था. प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 28 जून, 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी. प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना था. यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा. अब, उम्मीदवार NEET UG री-टेस्ट 2026 के परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक एनटीए ने परिणाम की तिथि या समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है.
एनटीए की ओर से पुनर्परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
पेपर लीक के आरोपों के बाद पहले की NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पुनर्परीक्षा आयोजित की गई थी. 21 जून को आयोजित यह परीक्षा भारत और विदेश में 5,400 से अधिक केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. इस दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और एआई-आधारित मॉनिटरिंग सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. लगभग 20.7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें और परिणाम घोषणा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें.
खबरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते जारी की गई प्रोविजनल आंसर की पर 10,000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 जून थी. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि समिति हर एक चैलेंज की जांच कर रही है.
यदि NEET UG 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन्हीं उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे जिन्होंने उन चारों में से किसी भी सही विकल्प को चुना होगा.
NEET UG 2026 के री-नीट के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से संबंधित 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे.
– सही उत्तर देने वालों को चार अंक (+4)
– गलत विकल्प चुनने पर एक अंक घटा दिया जाएगा (-1)
– अनुत्तरित: कोई अंक नहीं (0)
शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति 1 जुलाई को आयोजित अपनी बैठक में NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा से मिले प्रमुख सबकों की समीक्षा करेगी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रस्तावित सुधारों पर विचार-विमर्श करेगी. यह बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी जिसमें सरकार की ओर से NTA सुधारों के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को सशक्त बनाने के लिए सुधार विषय पर रोडमैप प्रस्तुत करेंगे. बैठक में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी और NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह भी शामिल होंगे. दोनों अधिकारियों के एजेंसी में चल रहे सुधारों और सामने आ रही चुनौतियों पर समिति को जानकारी देने की संभावना है.
NEET UG 2026 के उम्मीदवारों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि रद्द हुई मई की परीक्षा की तुलना में पुनर्परीक्षा थोड़ी अधिक कठिन थी. हालांकि, छात्रों की प्रतिक्रियाएं इसपर अलग-अलग हैं, लेकिन सभी केंद्रों पर फिजिक्स को लगातार सबसे कठिन माना गया था.
NEET UG री- एग्जाम 2026 का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इस तरह परिणाम देख सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर NEET UG री-एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज ओपन हो जाएगा. मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका NEET UG री- एग्जाम 2026 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
पेपर लीक के बाद पहले की NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पुनर्परीक्षा आयोजित की गई थी. इसका आयोजन 21 जून को हुआ था. इसके लिए भारत और विदेश में 5,400 से अधिक केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. इस दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और एआई-आधारित मॉनिटरिंग सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. लगभग 20.7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.