MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का वेट आज खत्म हो जाएगा. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी करेंगे. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpbse.mponline.gov.in या digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करना बेहतर रहेगा.
MPBSE रिजल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों से मिलेगी. यह लाइव ब्लॉग आपको रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक, पासिंग क्राइटेरिया, कंपार्टमेंट एग्जाम और टॉपर अपडेट से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले देगा.
बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने बाजी मारी थी. उन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल किए थे.
2025 -74.48 फीसदी
2024- 64.48 प्रतिशत
2023- 55.28 प्रतिशत
2022- 72.72 प्रतिशत
2021: कोविड-19 की वजह से सभी छात्रों को पदोन्नत किया गया
2020: 68.81 प्रतिशत
मध्य प्रदेश 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं. अगर ऑफिशियल वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के चलते डाउन होती है तो यह ऑप्शन भी छात्रों के पास है.
बीते 5 सालों में एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट-
2025- 6 मई 2025
2024- 24 अप्रैल 2024
2023- 25 मई 2023
2022- 29 अप्रैल 2022
2021- 14 जुलाई 2021
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड छात्रों को पास होना का दूसरा मौका देगा. साल 2026 की 10वीं और 12वीं के फेल विषयों की परीक्षा देने या अंक सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी.
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम सीएम डॉ. मोहन यादव 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ कई जानकारी भी देंगे. इनमें-
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्र-छात्राओं की संख्या
10वीं में पास हुए छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत
12वीं में पास हुए छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत
जेंडर वाइज छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत
सेकेंड बोर्ड एग्जाम का अपडेट
स्क्रूटनी या री-चेकिंग की आवेदन प्रक्रिया का अपडेट आदि
MPBSE के नियमों के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.
सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
MP Board12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
MP Board 12वीं के रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का वेट आज 11 बजे खत्म हो जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए ऑफिशियल नोटिस भी जारी कर दिया गया है.