Advertisement

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं और12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें रिजल्ट

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 15 अप्रैल 2026, 11:49 AM IST

MPBSE MP Board Result Live Updates: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 12वीं का परिणाम घोषित करेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र mpbse.mponline.gov.in या digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. 

आज जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम. (Photo: ITG)

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का वेट आज खत्म हो जाएगा. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी करेंगे. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpbse.mponline.gov.in या digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करना बेहतर रहेगा.

MPBSE रिजल्ट के साथ डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों से मिलेगी. यह लाइव ब्लॉग आपको रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक, पासिंग क्राइटेरिया, कंपार्टमेंट एग्जाम और टॉपर अपडेट से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले देगा.

11:49 AM (32 मिनट पहले)

16 साल बाद 12वीं का रिजल्ट सबसे अच्छा  

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76. 22 प्रतिशत रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट 30.60% दर्ज किया गया. पिछले 16 सालों में इसे सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है.  छात्राओं ने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है. छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा. 

11:43 AM (38 मिनट पहले)

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कितना प्रतिशत रहा

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in घोषित हो गया है. एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 78.14 फीसदी रहा. जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.22 फीसदी रहा.  12वीं में 79.41 फीसदी छात्र पास हुए हैं. एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रतिभा सिंह सौलंकी ने टॉप किया, 500 में 499 अंक लाकर टॉप किया है. 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा. 

11:39 AM (42 मिनट पहले)

कौन बना टॉपर? 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहल स्थान हासिल किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा.

11:21 AM (एक घंटा पहले)

टॉपर लिस्ट बस आने वाली है

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. ऐसे में कुछ ही देर में टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

Advertisement
11:19 AM (एक घंटा पहले)

बेटियों ने मारी बाजी

Posted by :- Nivedita

सीएम मोहन यादव ने एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है. मेरिट में भी बेटियां अव्वल रही हैं.

11:16 AM (एक घंटा पहले)

45 दिन में जारी हुआ रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा रखी गई थी. परीक्षाएं शुचिता पूर्ण ढंग से आयोजित की गईं. केवल 45 दिन के अंदर आंसरशीट्स का मूल्यांकन करके परिणाम घोषित किया गया है. 

11:09 AM (एक घंटा पहले)

जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 

11:05 AM (एक घंटा पहले)

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Posted by :- Nivedita

 

मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. सीएम निवास समत्व भवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है. 

11:00 AM (एक घंटा पहले)

एमपी बोर्ड के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

Posted by :- Nivedita

मध्य प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ कैश राशि , स्कूटी और लैपटॉप देती है. कैश की बात करें तो यह 25,000 रुपये से 51,000 रुपये तक हो सकती है. 

Advertisement
10:53 AM (एक घंटा पहले)

बस कुछ देर में ही जारी होगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब 10 मिनट से भी कम का समय बचा है. ऐसे में छात्रों से अपील की जाती है कि वे अपना रोल कोड के साथ एडमिट कार्ड लेकर बैठे. 

10:31 AM (एक घंटा पहले)

पिछले साल 10वीं में किसने मारा था बाजी 

Posted by :- Nivedita

बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने बाजी मारी थी. उन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल किए थे. 

10:20 AM (2 घंटे पहले)

पिछले 5 सालों में 12वीं बोर्ड का पासिंग प्रतिशत

Posted by :- Nivedita

2025 -74.48 फीसदी
2024- 64.48 प्रतिशत
2023- 55.28 प्रतिशत
2022- 72.72 प्रतिशत
2021: कोविड-19 की वजह से सभी छात्रों को पदोन्नत किया गया
2020: 68.81 प्रतिशत 


 

9:43 AM (2 घंटे पहले)

डिजीलॉकर पर भी होगा रिजल्ट जारी 

Posted by :- Nivedita

मध्य प्रदेश 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं. अगर ऑफिशियल वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के चलते डाउन होती है तो यह ऑप्शन भी छात्रों के पास है. 

9:23 AM (2 घंटे पहले)

बीते सालों में कब आया है रिजल्ट ?

Posted by :- Nivedita

बीते 5 सालों में एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट- 

2025- 6 मई 2025 
2024- 24 अप्रैल 2024 
2023- 25 मई 2023 
2022- 29 अप्रैल 2022 
2021- 14 जुलाई 2021

Advertisement
9:05 AM (3 घंटे पहले)

फेल छात्रों को भी मिलेगा मौका 

Posted by :- Nivedita

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड छात्रों को पास होना का दूसरा मौका देगा.  साल 2026 की 10वीं और 12वीं के फेल विषयों की परीक्षा देने या अंक सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी. 

8:45 AM (3 घंटे पहले)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा इन बातों का जिक्र 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम सीएम डॉ. मोहन यादव 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ कई जानकारी भी देंगे. इनमें- 

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्र-छात्राओं की संख्या

10वीं में पास हुए छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत

12वीं में पास हुए छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत

जेंडर वाइज छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत

सेकेंड बोर्ड एग्जाम का अपडेट

स्क्रूटनी या री-चेकिंग की आवेदन प्रक्रिया का अपडेट आदि

8:25 AM (3 घंटे पहले)

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर 

Posted by :- Nivedita

MPBSE के नियमों के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.

8:25 AM (3 घंटे पहले)

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकोड 

Posted by :- Nivedita

सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं. 

MP Board12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें. 

MP Board 12वीं के रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
 

8:24 AM (3 घंटे पहले)

आज 11 बजे जारी होगा रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का वेट आज 11 बजे खत्म हो जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए ऑफिशियल नोटिस भी जारी कर दिया गया है.