Advertisement

MP Board 10th, 12th Result 2026 Live: घोषित होने वाला है एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले Direct Link

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 11 अप्रैल 2026, 2:19 PM IST

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड अब टॉपर्स लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है. रिजल्ट की तारीख, समय और डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की आधिकारिक तारीख और समय (Date and Time) का ऐलान कर सकता है. इस साल करीब 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, जो अब अपने भविष्य के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों की मानें तो रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की प्रबल संभावना है. शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर तैयार रखें. पिछले साल की तुलना में इस बार पासिंग प्रतिशत बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

MPBSE MP Board 10th 12th Result: बोर्ड इस बार भी मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नाम जिलों के अनुसार जारी करेगा. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स और लाइव अपडेट्स नीचे देखें.

2:19 PM (6 दिन पहले)

स्ट्रीम वाइज जारी होगा रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 इस बार भी स्ट्रीम वाइज नतीजे जारी किए जाएंगे. छात्र अपने-अपने स्ट्रीम के अनुसार देख सकेंगे. रिजल्ट के साथ हर विषय का अलग-अलग पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और प्रदर्शन से जुड़े सभी आंकड़े जारी होंगे. 

11:45 AM (6 दिन पहले)

जरूरी है जो, बोर्ड परीक्षा में दो बार पास नहीं हो पाए. 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन आमतौर पर जून में होती है. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के करीब एक हफ्ते बाद शुरू हो जाती है. कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर दिया जाता है. 

11:15 AM (6 दिन पहले)

यहां पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं- 

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

result.mponline.gov.in
 

10:54 AM (6 दिन पहले)

जल्द जारी होगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने में आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, यह अप्रैल के दूसरे से सप्ताह में जारी किया जा सकता है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. 

 

Advertisement
5:38 PM (6 दिन पहले)

रिजल्ट के बाद रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प

Posted by :- Mansi Mishra

MP Board रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कॉपी रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन का मौका मिलेगा. जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि पूरा साल खराब न हो.

4:37 PM (6 दिन पहले)

मार्क्स अपलोड और डेटा वेरिफिकेशन का काम जारी

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड से जुड़े अधिकारियों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है. फिलहाल स्कूलों से मिले अंकों की अंतिम जांच की जा रही है. रिजल्ट जारी करने से पहले डेटा मैचिंग और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है ताकि रिजल्ट डे पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
 

3:30 PM (6 दिन पहले)

छात्र पहले से रोल नंबर तैयार रखें

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या पहले से तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अचानक भारी ट्रैफिक बढ़ सकता है. ऐसे में जानकारी पहले से रखने पर छात्र जल्दी रिजल्ट देख सकेंगे और बार-बार लॉगिन की परेशानी से बच पाएंगे.
 

2:59 PM (1 सप्ताह पहले)

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट आगे की कॉलेज काउंसलिंग और एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी. इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है.

2:03 PM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Class 10th Result: पिछले साल का ट्रेंड

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले साल एमपी बोर्ड का रिजल्ट काफी सकारात्मक रहा था. इस बार कॉपियों की चेकिंग में उदारता बरतने के निर्देश दिए गए थे, जिससे उम्मीद है कि 2026 में ओवरऑल पासिंग प्रतिशत में 5% तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.

Advertisement
12:56 PM (1 सप्ताह पहले)

रिजल्ट डेट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज

Posted by :- Mansi Mishra

सोशल मीडिया पर MP Board रिजल्ट की कई तारीखें वायरल हो रही हैं. बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक घोषणा केवल बोर्ड की वेबसाइट और प्रेस रिलीज के जरिए ही होगी. छात्रों और अभिभावकों को फर्जी नोटिस या व्हाट्सऐप मैसेज पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है.

12:18 PM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Result Live: री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर 'स्क्रूटनी' या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए प्रति विषय एक निर्धारित शुल्क बोर्ड की वेबसाइट पर जमा करना होगा.

11:44 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो सकती है. ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और थर्ड पार्टी वेबसाइट्स (जैसे results.gov.in) या 'MPBSE Mobile App' का उपयोग करें. हमारी टीम यहाँ लगातार डायरेक्ट लिंक अपडेट कर रही है.

11:18 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Result: क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

Posted by :- Mansi Mishra

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि किसी छात्र के मुख्य विषयों में न्यूनतम अंक नहीं आते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी. प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है.

10:38 AM (1 सप्ताह पहले)

MPBSE MP Board 10th 12th Result: SMS से भी देख सकेंगे स्कोर

Posted by :- Mansi Mishra

इंटरनेट न होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा. रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा.
 

Advertisement
10:37 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Class 12th Result: स्ट्रीम-वाइज नतीजे होंगे जारी

Posted by :- Mansi Mishra

कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ पोर्टल पर लाइव होंगे. इस बार छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. तकनीकी खामियों से बचने के लिए बोर्ड ने अतिरिक्त सर्वर की व्यवस्था की है.
 

10:36 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Class 10th Result: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Posted by :- Mansi Mishra

10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होते ही mpbse.nic.in पर जाएं. 'Exam Results' टैब पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें. मार्कशीट की प्रोविजनल कॉपी तुरंत डाउनलोड की जा सकेगी. ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी.
 

10:36 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Result 2026: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

Posted by :- Mansi Mishra

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत इस बार भी टॉपर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा. बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 10वीं और 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार हो चुकी है. परिणाम घोषित होने के बाद टॉप-10 छात्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी.
 

10:35 AM (1 सप्ताह पहले)

MP Board Result Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू

Posted by :- Mansi Mishra

MPBSE मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गई है. उम्मीद है कि आज शाम तक बोर्ड आधिकारिक नोटिस जारी कर तारीख स्पष्ट कर देगा. छात्र अपने क्रेडेंशियल्स संभाल कर रखें.