Advertisement

JAC 10th, 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कल! जानें कब और कहां देख सकेंगे मैट्रिक-इंटर के नतीजे

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 22 अप्रैल 2026, 12:30 PM IST

Jharkhand Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. छात्र jacresults.com पर रखें नजर, एडमिट कार्ड कर लें तैयार. कल कभी भी र‍िजल्ट जारी हो सकता है.

Jharkhand Board Result soon

JAC Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर सकता है. शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया और टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. बोर्ड के अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

बता दें कि झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 24 फरवरी तक चली थीं. इस साल मैट्रिक में लगभग 4.3 लाख और इंटर में 3 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी किए जा रहे हैं.

छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 'रोल कोड' (Roll Code) और 'रोल नंबर' (Roll Number) की जरूरत होगी. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

12:30 PM (एक घंटा पहले)

JAC Board Result: इसी हफ्ते खत्म होगा 7.5 लाख छात्रों का इंतजार

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी सांसें थाम लें! बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इसी हफ्ते (अप्रैल के आखिरी हफ्ते) घोषित किया जा सकता है. शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की जाएगी.

11:22 AM (2 घंटे पहले)

JAC Board Result Live: टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम पूरा

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड ने राज्य भर के संभावित टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन और उनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है. अब केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है.

10:40 AM (3 घंटे पहले)

JAC Board Result: एसएमएस से कैसे चेक करें रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

इंटरनेट की कमी या सर्वर की समस्या होने पर छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको 'JAC10/12 <RollCode+RollNo>' लिखकर 56263 पर भेजना होगा. बोर्ड कुछ ही सेकंड में आपका स्कोरकार्ड भेज देगा.
 

9:58 AM (4 घंटे पहले)

Jharkhand Board 10th 12th Result 2026: पिछले साल का रिकॉर्ड

Posted by :- Mansi Mishra

2025 में झारखंड बोर्ड ने मई के अंत में नतीजे घोषित किए थे, लेकिन इस बार बोर्ड नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. कॉपियों की डिजिटल जांच और बेहतर तकनीक के इस्तेमाल से अप्रैल के अंत तक ही परिणाम सामने आने वाले हैं.
 

Advertisement
9:13 AM (4 घंटे पहले)

Jharkhand Board 10th 12th Result: पासिंग मार्क्स का क्या है क्राइटेरिया?

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र किसी एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) के जरिए दोबारा मौका दिया जाएगा.

8:54 AM (5 घंटे पहले)

JAC Board Class 12th Result: इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड 12वीं के तीनों संकायों (Science, Arts, Commerce) के नतीजे एक साथ या थोड़े समय के अंतराल पर जारी कर सकता है. छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखना होगा. टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने की भी योजना है.

8:54 AM (5 घंटे पहले)

JAC Board Class 10th Result: मैट्रिक छात्रों की धड़कनें बढ़ीं

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड 10वीं बोर्ड के 4.3 लाख छात्र अपने भविष्य के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड अब डेटा अपलोडिंग के अंतिम चरण में है. संभावना है कि कल दोपहर तक शिक्षा मंत्री परिणामों की घोषणा कर देंगे.

8:53 AM (5 घंटे पहले)

JAC Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसी स्थिति में छात्र परेशान न हों. आप jac.jharkhand.gov.in के अलावा एसएमएस (SMS) या थर्ड पार्टी वेबसाइट्स का सहारा ले सकते हैं. अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

8:53 AM (5 घंटे पहले)

JAC Board Result Live: डिजिलॉकर पर ऐसे पाएं डिजिटल मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्पष्ट किया है कि नतीजे घोषित होते ही मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होगी. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं. यह डिजिटल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य कार्यों के लिए पूरी तरह से मान्य होगी.

Advertisement
8:53 AM (5 घंटे पहले)

JAC Board Result: रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक और इंटर के नतीजे कल, 23 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है. छात्र अपने एडमिट कार्ड को साथ रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकें.