BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: पटना: बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है. 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई मैट्रिक परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने के बाद अब 10वीं रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है. यहां भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट-
https://www.aajtak.in/education/board-exam-results/bseb-bihar-board-10th-result
पिछले साल (2025) मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किया गया था, जिसमें कुल 82.91% छात्र सफल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी.
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी, 81.79% फीसदी परीक्षार्थी पास
परीक्षा में शामिल : 15 लाख 10 हजार 920
कुल पास: 12 लाख 35 हजार 743
पास का प्रतिशत: 81.79%
छात्र शामिल: 7 लाख 26 हजार 058
छात्र उत्तीर्ण: 6 लाख 1 हजार 390
छात्राएं शामिल :7 लाख 84 हजार 871
छात्राएं पास:6 लाख 34 हजार 353
टॉप 10 में कुल शामिल: 139
इनमें छात्राओं की संख्या: 57
इनमें छात्रों की संख्या: 82
टॉप 5 में सात छात्राएं
बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से 10वीं और 12वीं के परिणाम सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा था. लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है. इस बार पहले जहां गोवा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए तो, वहीं राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजों में बाजी मार ली.
प्रथम श्रेणी
द्वितीय श्रेणी
तृतीय श्रेणी
पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दो छात्राएं बनीं टॉपर. बिहार बोर्ड परंपरा के अनुसार, पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. सेकंड और थर्ड टॉपर को भी नकद पुरस्कार मिलेगा.
बिहार बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के बाद केवल 12 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली. पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी कर रहा है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब स्टूडेंट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर रोल नंबर और रोल कोड से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट. देखें टॉपर की लिस्ट-
बिहार के शिक्षा मंत्री ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस. आनंद किशोर ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक और शिक्षकों की मेहनत की वजह से बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है. महज 12 दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया.
आजतक.इन पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट कई बार एक साथ छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाते हैं जिसके कारण वेबसाइट स्लो हो जाता है. ऐसे में आप आजतक.इन पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ मिनटों में घोषित होने वाला है. छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर समेत कई डिटेल्स तैयार रखें.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में कुछ मिनट का समय बचा है.
पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन टॉपर थे और तीनों स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी थी. अंशु कुमारी, साक्षी और रंजन वर्मा ने 489 नंबर हासिल कर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया था.
बिहार बोर्ड 10वीं पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 30 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 30 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है.
बिहार बोर्ड में छात्रों को फेल होने से बचाने के लिए एक तय ग्रेस मार्क्स पॉलिसी है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में अधिकतम 8% या दो विषयों में 4-4% अंकों से फेल हो रहा हो तो उसे बोर्ड की तरफ से ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाता है.
बिहार बोर्ड 10वीं की बात करें, तो इसका आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. एग्जाम खत्म होते ही कॉपियों को जांचने का काम बड़ी ही तेजी से शुरू कर दिया गया था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है.
ऑनलाइन मिलने वाले रिजल्ट केवल तुरंत सूचना के लिए होंगे. ओरिजिनल मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 से 20 दिनों बाद छात्रों को स्कूल से दिए जाएंगे.
मैट्रिक छात्रों को इंटर स्टूडेंट्स की तरह स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा.
स्क्रूटिनी में ये चीजें होंगी चेक
अगर कॉपियों के अंदर पेजों में नंबर पहले पेज पर नहीं लिखा है तो, उसमें सुधार किया जाएगा.
यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा.
हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार टॉपर्स पर इनाम देने वाली है. 10वीं परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को भी क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी.
पिछले साल यानी 2025 में 15, 58,077 में से 12, 79,294 छात्र पास हुए थे. वहीं, इनमें से 123 छात्र टॉप 10 का हिस्सा बने थे.
डिजिलॉकर पर जाकर एजुकेशन सेक्शन में जाएं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड चुनें. यहां क्लास वीं मार्कसीट पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और साल (2026) डालकर डिजिटल कॉपी हासिल करें.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 1.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परिणाम का ऐलान करेंगे.
बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर दिया है.
डिजिलॉकर पर जाकर एजुकेशन सेक्शन में जाएं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड चुनें. यहां क्लास वीं मार्कसीट पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और साल (2026) डालकर डिजिटल कॉपी हासिल करें.
परिणाम जारी होने के बाद छात्र result. biharboardonline.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी को भरें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1.15 बजे जारी किया जाएगा.
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर सहीं नहीं हैं, तो वह अपनी कॉपियों की दोबारा से जांच करवा सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट इस तरह चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्न पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल कोड या रोल नंबर भरें.
सिक्योरिटी के लिए दिए गए कैप्चा तो भरें और बटन दबाते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा.
बिहार बोर्ड मैट्रिक का तारीख आज यानी 28 मार्च को घोषित हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई डेट या टाइम की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.
हर साल की तरह इस बार भी बिहार सरकार टॉपर्स पर इनामों की बारिश करेगी. मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को भी क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी.
बिहार बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी सुरक्षित डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने आईटी विभाग के साथ मिलकर डेटा सिंक करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, ताकि वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें.
जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 'स्क्रूटनी' (कॉपी री-चेकिंग) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए छात्रों को प्रति विषय एक निश्चित शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा.
शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चा है कि बोर्ड आज शाम तक नतीजों की घोषणा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बिहार बोर्ड के आधिकारिक हैंडल को फॉलो कर सकते हैं, जहां सबसे पहले सूचना दी जाएगी.
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में केवल 2-4 अंकों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास कर सकता है. यह नियम उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होता है जो पासिंग मार्क (33%) के बेहद करीब आकर चूक जाते हैं, ताकि उनका पूरा साल बर्बाद न हो.
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में छात्र का नाम, रॉल नंबर, रॉल कोड, माता-पिता का नाम और हर विषय में प्राप्त अंक (Theory + Practical) दर्ज होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि यही भविष्य में ग्यारहवीं (11th) में एडमिशन के समय प्रोविजनल डॉक्यूमेंट का काम करेगा.
Bihar Board 10th Result Kab Aaega:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर पटना स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का औपचारिक एलान करेंगे. इस दौरान न केवल पास प्रतिशत (Pass Percentage) बताया जाएगा, बल्कि राज्य के टॉप-10 होनहारों की सूची (Toppers List) भी जारी की जाएगी.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे बोर्ड की ओर से आयोजित 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में शामिल होकर अपना साल बचाने का मौका मिलेगा.
10th Result 2026 Bihar Board: मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' की आवश्यकता होगी. इनके बिना ऑनलाइन मार्कशीट एक्सेस करना संभव नहीं होगा, इसलिए परीक्षार्थी अपने दस्तावेज अभी से संभाल कर रख लें.
Bihar 10th Result 2026: पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें तो बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही में जारी 12वीं के नतीजों में भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि 10वीं में राज्य का 'स्टेट टॉपर' कौन बनता है.
Bihar Board 10th Result 2026: नतीजे घोषित होते ही biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसी स्थिति में छात्र आजतक.इन के इस लाइव ब्लॉग पर दिए गए डायरेक्ट लिंक या SMS सर्विस के जरिए भी अपना स्कोर देख पाएंगे.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से पहले राज्य के संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन प्रोसेस आज पूरा कर सकता है. बोर्ड ऑफिस में विशेषज्ञों की टीम छात्रों की हैंडराइटिंग और उनके विषयों के ज्ञान की जांच कर रही है, जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.