पेपर लीक के खिलाफ सड़क से संसद पर मचे बवाल के बाद सरकार पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए आज लोकसभा में एक संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है. बिल का नाम है सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026. इस बिल में 2024 के मौजूदा कानून को और सख्त करने का प्रावधान किया गया है. क्या कानून को महज सख्त कर देने से पेपर लीक रुक जाएगा? जानिए क्या कहते हैं हमारे देश के कुछ शिक्षाविद.