School Shutdown: महाराष्‍ट्र में कोरोना तेज, पुणे में 28 फरवरी तक स्‍कूल-कॉलेज फिर बंद

Schools Shutdown: पुणे में कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके कारण सरकार ने नए सिरे से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी होगी.

Advertisement
Schools Closed (Representational Image) Schools Closed (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 21 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST
  • पुणे में जनवरी 2021 में स्‍कूल और कॉलेज खोले गए थे
  • ग्रामीण हिस्सों में नवंबर में ही स्‍कूल खुल गए थे

School Shutdown: शहर में COVID-19 के बढ़ते मामलों के चलते पुणे में सोमवार यानी 22 फरवरी से सभी स्कूल और कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं. सभी शैक्षणिक संस्थान पूरे एक सप्‍ताह के लिए बंद रहेंगे. छात्रों को ऑनलाइन क्‍लासेज की मदद से पढ़ाई जारी रखनी होगी.

पुणे संभागीय आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की. रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा जिसके दौरान लोगों को केवल आवश्यक सेवाओं के लिए यात्रा करने की अनुमति होगी.

Advertisement

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अजीत पवार ने इलाके में Covid-19 की स्थिति की जानकारी लेने के लिए बैठक आयोजित की थी. उन्होंने अधिकारियों से वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा.

पुणे में कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके कारण सरकार ने जनता पर नए सिरे से अंकुश लगाने की घोषणा की है. अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी होगी.

पुणे ने लंबे समय के बाद जनवरी 2021 में स्‍कूल और कॉलेज खोल दिए गए थे. पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों को स्कूल में आने से पहले RT-PCR टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे. शहर के ग्रामीण हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों को नवंबर में ही फिर से खोल दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »