RBSE 10th Result Date & Time Confirmed: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने सोमवार शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 10वीं के नतीजों की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है. बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसा सेकेंड्री परीक्षा का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.
शिक्षा मंत्री और बोर्ड प्रशासक करेंगे घोषणा
परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से करेंगे. बोर्ड ने इस साल की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी तक किया था. परीक्षा खत्म होने के एक महीने के भीतर ही रिजल्ट जारी कर बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता साबित की है.
10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पिछले साल का पास प्रतिशत शानदार रहा था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी परिणाम बेहतर रहेंगे. बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक लाइव हो जाएगा.
कल दोपहर 1 बजे जैसे ही शिक्षा मंत्री परिणाम की घोषणा करेंगे, लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा. छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. भारी ट्रैफिक की स्थिति में aajtak.in आपको सबसे तेज और वैकल्पिक लिंक भी प्रदान करेगा.
इस साल राजस्थान बोर्ड ने परीक्षाएं काफी पहले आयोजित की थीं. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं. बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर कल रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है.
राजस्थान बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुष्टि कर दी है कि सेकेंड्री परीक्षा का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से बटन दबाकर नतीजे जारी करेंगे.
हालांकि बोर्ड ने अभी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अब 26 या 27 मार्च को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. बोर्ड जल्द ही इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी करेगा.
सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट पूरी तरह तैयार है, लेकिन मार्कशीट में छात्रों के 'इंटरनल असेसमेंट' के अंकों को क्रॉस-चेक किया जा रहा है. बोर्ड नहीं चाहता कि रिजल्ट आने के बाद छात्रों को किसी भी तरह की विसंगति का सामना करना पड़े. इसीलिए 'सेफ्टी फर्स्ट' की नीति अपनाई गई है.
राजस्थान बोर्ड मुख्यालय, अजमेर से बड़ी खबर आ रही है. आज दोपहर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कुछ प्रशासनिक कारणों से रिजल्ट की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. अब आज पोर्टल पर लिंक एक्टिव नहीं होगा.
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को आया था और कुल 90.49% छात्र पास हुए थे. हालांकि, इस साल परीक्षा जल्दी खत्म हो गई है और रिजल्ट भी जल्दी आ रहा है.
रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने के लिए छात्रों के पास जरूरी क्रेडेंशियल्स होना अनिवार्य है. इसके बिना छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे. इसमें रोल नंबर, रोल कोड, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम शामिल होना चाहिए.
अगले साल से राजस्थान बोर्ड भी CBSE की तर्ज पर 10वीं परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करेगा. इसके लिए पहली परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा और दूसरी का मई में. इससे छात्रों पर पड़ने वाले प्रेशर को कम किया जा सकता है.
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. लेकिन अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी.
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Digilocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं. रिजल्ट से जुड़े लिंक को ओपन करें. अपना रोल नंबर लिखें और सबमिट कर दें. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मार्च में घोषित करने जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग ने इस बार नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है. यही, कारण है कि एग्जाम फरवरी में पूरा कर लिया गया था और तेजी से कॉपियों की जांच की जा रही है जिससे समय में रिजल्ट की घोषणा की जा सके.