'एग्जाम निकाला, फिजिकल की तैयारी की... अब रिजल्ट रद्द!' पटना में 11 हजार दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन

'मेन्स निकाला, ग्राउंड में पसीना बहाया... और रिजल्ट कर दिया जीरो!' बिहार में दारोगा मुख्य परीक्षा पास कर चुके 11 हजार अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है. परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों के उग्र प्रदर्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Advertisement
पटना प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर, प्रतीकात्मक फोटो  (Photo: PTI) पटना प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर, प्रतीकात्मक फोटो (Photo: PTI)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

'दिन-रात मेहनत करके हमने परीक्षा पास की, ग्राउंड पर पसीना बहाया... और आज एक झटके में हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया गया!' बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर  आक्रोश‍ित युवा उतरे हैं. बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा पास कर चुके करीब 11,000 सफल अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. मुख्य लिखित परीक्षा के रिजल्ट के रद्द होने के फैसले से खफा 11 हजार अभ्यर्थी अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. 

Advertisement

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का दर्द सीधा और साफ है. इन सभी युवाओं ने दारोगा भर्ती की कठिन लिखित मुख्य परीक्षा (मेन्स एग्जाम) पास की थी और अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET/शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए दिन-रात ग्राउंड पर मेहनत कर रहे थे. लेकिन अचानक परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से पूरी भर्ती प्रक्रिया फिर से अधर में लटक गई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रशासन के इस रवैये से सालों की मेहनत, उम्मीदें और उनका भविष्य पूरी तरह अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया गया है.

पटना में भारी बवाल, क्या हैं अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें?

सड़कों पर उतरे 11 हजार अभ्यर्थियों का प्रदर्शन काफी उग्र होता जा रहा है. उनकी प्रमुख मांगें हैं कि आयोग दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने का अपना फैसला बिना किसी देरी के वापस ले. साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने मेन्स क्लीयर किया है, उन्हें तुरंत फिजिकल टेस्ट (PET) की तारीखें दी जाएं और बहाली प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए.

Advertisement

युवाओं का आरोप है कि बिहार में हर भर्ती परीक्षा के बाद उसे रद्द या अटका देना एक ढर्रा बन चुका है, जिससे लाखों युवाओं का करियर बर्बाद हो रहा है. बता दें कि पटना में लगातार जमा हो रही भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अभ्यर्थियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार और संबंधित आयोग उनके हक में फैसला नहीं लेते और रद्द करने का नोटिफिकेशन वापस नहीं लेते, तब तक उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »