5वीं के बच्चे पढ़ रहे हैं ऐश्वर्या राय का हिट गाना, ओडिशा के बुक में छपा 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' सॉन्ग

ओडिशा के स्कूल बुक को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि कक्षा 5वीं की बुक में एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन की मूवी का 'निंबूड़ा-निंबूड़ा गाना छप गया है. इसके बाद से बहस तेज हो गई है.

Advertisement
 ओडिशा में स्कूली बच्चों की  किताब में एश्वर्या राय बच्चन की मूवी का निंबूड़ा-निंबूड़ा गाना. ओडिशा में स्कूली बच्चों की किताब में एश्वर्या राय बच्चन की मूवी का निंबूड़ा-निंबूड़ा गाना.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

ओडिशा से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. क्लास 5 के बच्चे एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन की मूवी का निंबूड़ा-निंबूड़ा गाना पढ़ रहे हैं. माना जा रहा है कि क्लास 5 की इंग्लिश बुक में गलती से 1999 की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के फेमस गाने निंबूड़ा-निंबूड़ा के बोल छाप दिए गए हैं. इसके बाद से एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. 

Advertisement

ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह गलती तब सामने आई जब पाठ्यपुस्तक की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिनमें प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के लिए शैक्षिक सामग्री के स्थान पर गाना के बोल छपे हुए दिखाई दे रहे थे. अब इस गलती के खिलाफ कड़ी प्रक्रिया सामने आ रही है. 

शिक्षा अधिकारियों पर सवाल 

इस गलती ने स्कूल की किताबों को तैयार करने, उनकी समीक्षा करने और उन्हें छापने के दौरान अपनाए जाने वाली क्ववालिटी केंट्रोल के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं. शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि छात्रों तक पहुंचने से पहले संपादन के कई चरणों से गुजरने के बावजूद इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई? हालांकि, अधिकारियों ने इस गलती को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है. 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल 

Advertisement

पाठ्यपुस्तक में कथित गलती का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर मीम्स बना रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, जबकि कई लोगों का कहना है कि ऐसी गलती शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है. फिलहाल अधिकारियों ने इस मामले पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है. अगर गलती की पुष्टि होती है, तो भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए पाठ्यपुस्तक छापने की प्रक्रिया की समीक्षा की जा सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »