UPSC सिविल सर्विस प्री 2017 की तारीख में बदलाव...

UPSC ने सिविल सर्विस प्री एग्‍जाम की तारीख को प्रीपोन कर दिया है. क्‍या है नई डेट, आप भी जानिए...

Advertisement
यूपीएससी यूपीएससी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने सिविल सर्विस प्री 2017 की तारीख में बदलाव किया है. अब ये एग्‍जाम अगस्‍त में नहीं बल्कि जून में आयोजित किया जाएगा.


UPSC ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की सूचना दी है. गौरतलब है कि फिलहाल इस परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन चल रहे हैं. 17 मार्च शाम 6 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि इससे पिछले तीन सालों से प्री एग्‍जाम अगस्‍त माह में ही आयोजित किए जाते रहे हैं. ये पहला मौका है जब इन एग्‍जाम्‍स को दो माह पहले आयोजित किए जाने की बात कही गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement