UPPSC: सिविल जज परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. यूपीपीएससी ने जूडिशियल सर्विस सिविल जज परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूडिशियल सर्विस सिविल जज (जूनियर डविजन) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से इस बार 610 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. प्रदेश के आयोग की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लॉ की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं और पद के लिए योग्य हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पद का विवरण

इस परीक्षा के माध्यम से सिविल जज पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल 27700-44770 रुपये होगी.

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी या संस्थान से लॉ में बैचलर किया होना आवश्यक है.

आयु सीमा

परीक्षा में 22 साल से 35 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

इन पदों के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 11 अक्टूबर 2018

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement