तकनीक के क्षेत्र में चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपना नया ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट बनाया है. उनका नाम है मनु कुमार जैन. IIT दिल्ली और IIM कोलकाता से पढ़ाई करने वाले मनु कुमार जैन की सफलता पाने की कहानी थोड़ी अलग है. उनकी अलग सोच और अलग नजरिये ने इस मुकाम तक पहुंचाया.
मनु कुमार जैन की सफलता की कहानी से आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं...
-मनु अलग ढंग से काम करते हैं. वो बगैर अपनी पहचान बताए देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर देखते हैं कि कंपनी वास्तव में कैसा काम कर रही है.
- मनु मानते हैं कि हमेशा ऐसा काम करना चाहिए, जिससे बड़े स्तर पर लोग प्रभावित हों.
- सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपनी जानकारियों को आगे बढ़ाना. चाहे वह किसी भी रूप में हों.
- बेहतरीन लीडरशिप के लिए यह जरूरी है कि आप दूसरों
को लेकर चलें. ईमानदारी से अपनी टीम के साथ
डिस्कशन करें और आप जो कुछ भी जानते हैं, उसे अपनी
टीम के सदस्यों को भी सिखाएं.
- कोई नई चीज बनानी है या कुछ नया करना चाहते हैं तो सबसे पहले ये सोचें कि आप ये क्यों कर रहे हैं. उसे करने से आप कितने प्रभावित होंगे.
मेधा चावला