10वीं पास के लिए डाकघर में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा सेलेक्शन

डाक विभाग में 1058 पदों पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकली है. जानें कैसे होगा सेलेक्शन.

Advertisement
Job recruitment 2018 Job recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

तेलंगाना पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई हैं.

पदों के नाम: ग्रामीण डाक सेवक

पदों की संख्या: कुल 1058 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

उम्र सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए.

Advertisement

आवेदन फीस: जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये, SC/ST उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.

जॉब लॉकेशन: तेलंगाना

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास की हो.सैलरी: 10 हजार रुपये.

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन की अंतिम तारीख: 9 अप्रैल 2018. 

कैसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.appost.in पर जाकर कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement