सशस्त्र सीमा बल में इंटरव्यू से सीधी भर्ती, जानें- क्या चाहिए योग्यता

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और स्पेशलिस्ट पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रे्क्ट के आधार पर किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और स्पेशलिस्ट पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रे्क्ट के आधार पर किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

पद का विवरण- भर्ती में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पद के लिए 74 और स्पेशलिस्ट पद के लिए 14 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. जीडीएमओ पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 75000 रुपये और स्पेशलिस्ट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 85 हजार रुपये पे-स्केल दी जाएगी.

Advertisement

योग्यता- स्पेशलिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल क्वालीफिकेशन और किसी विशेष विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है. साथ ही जीडीएमओ के लिए मेडिकल क्वालीफिकेशन होनी आवश्यक है.

आयु सीमा- भर्ती में 67 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसमें एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा. इसके लिए परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों के चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यू होंगे.

इंटरव्यू की तारीख- 27 और 28 दिसंबर 2017 (Composite Hospital, SSB)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement