Board Exams: ऐसे करें इंग्ल‍िश के पेपर की तैयारी, आएंगे अच्छे मार्क्स

12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत इंग्ल‍िश सब्जेक्ट से होने वाली है. अगर आप इंग्ल‍िश सब्जेक्ट में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो तैयारी करने से पहले ऐसे करें प्लानिंग.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 14 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

सीबीएसई ने डेटशीट का ऐलान कर दिया है. 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत इंग्ल‍िश सब्जेक्ट से होने वाली है. अगर आप इंग्ल‍िश सब्जेक्ट में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो उसके लिए पहले जरूरी है प्लानिंग करना. इसलिए यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जो इंग्ल‍िश में अच्छे मार्क्स लोने में आपकी मदद कर सकते हैं...

Advertisement

अनसीन पैसेज

इंग्ल‍िश के पेपर की शुरुआत होती है अनसीन पैसेज से. अनसीन पैसेज बनाने से पहले उसके सवालों को पहले पढ़ें और फिर पैसेज पढ़ें. सवालों के जवाब जैसे-जैसे मिलते जाएं, उन्हें अंडरलाइन/हाइलाइट कर दें और फिर लिख लें. इस तरह आपका समय भी बचेगा.

राइटिंग सेक्शन के लिए

इस सेक्शन के लिए लेटर, निबंध आदि लिखने से पहले उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिख लें. ताकि कोई प्वॉइंट छूटे नहीं और आपका समय भी बर्बाद न हो. पॉइट-पॉइट-टू लिखने की कोशिश करें. लंबा लिखने से बचें.

ग्रामर पर दें खास ध्यान

इंग्लिश के पेपर को देते समय ग्रामर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. क्वेश्चन पेपर में ग्रामर के सवाल जरूर आते है, लेकिन इसमें आपको अच्छे मार्क्स सिर्फ तभी मिलेंगे जब आपकी प्रैक्ट‍िस होगी. जितने ज्यादा सैम्पल पेपर सॉल्व करेंगे, मार्क्स उतने ही बेहतर आएंगे.

Advertisement

लिटरेचर

इस सेक्शन में अच्छे मार्क्स लाने के लिए लिटरेचर की किताब ध्यान से पढ़ें. खासतौर से कविताओं पर ज्यादा नजर रखें. अगर कोई कविता या कोई कहानी समझने में दिक्कत आ रही है तो अपने सीनियर्स की मदद लें. साथ ही साथ कविता के लेखक का नाम जरूर याद रखें.

साफ-सुथरी हो कॉपी

अगर आपने पूरा पेपर ध्यान से किया है लेकिन आपकी कॉपी साफ-सुथरी नहीं है, तो समझ लें सारी मेहनत पानी फिर गया. इसलिए उत्तर साफ-साफ और सुंदर लिखें. वहीं परीक्षा में केवल कुछ ही समय बाकी है, इसलिए साफ-साफ और सुंदर लिखने का लगातार प्रयास करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement