एयर फोर्स में नौकरी पाने का मौका, ऐसे होगा सेलेक्शन

भारतीय वायु सेना ने एएफसीएटी एंट्री, एनसीसी स्पेशल एंट्री और मौसम विभाग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

भारतीय वायु सेना ने एएफसीएटी एंट्री, एनसीसी स्पेशल एंट्री और मौसम विभाग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

पद का विवरण

भर्ती में कुल 182 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें एएफसीएटी एंट्री से 158 पद और मौसम विभाग के लिए 24 पद आरक्षित है. वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए पदों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है. चयनित होने वाले उम्मीदवारों की 56100-110700 रुपये पे-स्केल होगी.

योग्यता

सभी पदों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है. इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवेदन फीस

एफसीएटी एंट्री के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससीसी स्पेशल एंट्री व मौसम विभाग के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना है. इच्छुक उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

15 जुलाई 2018

कैसे होगा चयन

Advertisement

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »