मिलिए IIM बैंगलोर के 25 वर्षीय छात्र से, जिसने खड़ा किया 5 करोड़ रुपये का बिजनेस

25 साल की उम्र में जहां कई युवा अपना करियर को लेकर चिंता कर रहे होते हैं. वहीं, IIM बैंगलोर के छात्र ज़ैद खान ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा कर लिया है. ज़ेडिटल मीडिया के संस्थापक का कहना है कि उद्यमियों को छोटे स्तर से शुरुआत करनी चाहिए, बिक्री के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए और एक मजबूत डिजिटल उपस्थिति दर्ज करना चाहिए क्योंकि आज के समय में कंटेंट ही डिजिटल मुद्रा है. 

Advertisement
25 साल की उम्र खड़ी कर दी 5 करोड़ की कंपनी. (Image courtesy: Mohammad Zaid Khan/Linkedln) 25 साल की उम्र खड़ी कर दी 5 करोड़ की कंपनी. (Image courtesy: Mohammad Zaid Khan/Linkedln)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

कहते हैं कि कामयाबी उम्र देखकर नहीं आती है. अगर आपकी सोच बड़ी हो और मेहनत सही दिशा में हो तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है. ऐसी ही कहानी है 25 साल के ज़ैद खान की जिन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिखाया.आईआईएम बैंगलोर से MBA कर रहे ज़ैद खान ने पढ़ाई के दौरान ही करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा कर लिया है. ज़ेडिटल मीडिया के संस्थापक ज़ैद ने हाल ही में ‘द करोड़ क्लब’ पॉडकास्ट में अपनी इस जर्नी को लेकर बात की. जहां उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शून्य से शुरुआत कर अपना बिजनेस बनाया और नए उद्यमियों के लिए कौन-सी बातें सबसे जरूरी हैं. 

Advertisement

कंटेंट को बताया डिजिटल दुनिया की ताकत  

बातचीत के दौरान होस्ट श्रेया हेगड़े ने ज़ैद खान से पूछा कि आज जब आईआईएम बैंगलोर के कई छात्र 25 से 40 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उन्होंने अपना बिजनेस खड़ा कर लिया है. ऐसे में नए छात्रों के लिए उनकी क्या सलाह है जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं. इस पर ज़ैद खान ने कहा कि उद्यमिता की शुरुआत आत्मविश्वास और छोटे कदमों से होती है. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि शुरुआत में कोई भी छोटी चीज बेचने या अपनी कोई स्किल इस्तेमाल करने से शुरुआत करें, चाहे उसकी कीमत सिर्फ 100 या 200 रुपये ही क्यों न हो. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है.

उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल दौर में कंटेंट सबसे बड़ी ताकत है. युवाओं को अपनी ऑनलाइन पहचान बनानी चाहिए, क्योंकि यही आगे चलकर नए अवसर पैदा करती है. 

Advertisement

कैसे शुरू किया अपना सफर? 

अपनी जर्नी के बार में बताते हुए जै़द खान ने कहा कि उनका पालन-पोषण मीडिल क्लास फैमिली में हुआ, जहां आमतौर पर सुरक्षित और पारंपरिक करियर को ज्यादा महत्व दिया जाता था. इसके बावजूद उन्होंने अलग रास्ता चुना और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. सबने मुझे डॉक्टर बनने की सलाह दी थी. दूसरा विकल्प इंजीनियरिंग था. कई छात्रों की तरह, उन्हें भी कक्षा 12 के दौरान NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी का दबाव झेलना पड़ा लेकिन उन्होंने एक अलग रास्ता चुना.

खान ने यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स लेने लगे. उनके जीवन में एक अहम मोड़ तब आया जब उन्हें कैलिफोर्निया स्थित एक इन्फ्लुएंसर के साथ फ्रीलांस असाइनमेंट मिला, जिससे उन्हें 1.24 लाख रुपये मिले जो उस समय उनकी सबसे बड़ी कमाई थी. 

उनके साथ हुए इस अमुभव ने उन्हें यह आश्वस्त कर दिया है कि वे पारंपरिक कामों से बाहर भी करियर बना सकते हैं. बाद में उन्होंने 2019 से 2022 के बीच ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री हासिल की. ​​उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने सितंबर 2024 में आईआईएम बैंगलोर के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में एडमिशन लिया. 

Advertisement

ज़ेडिटल मीडिया की वेबसाइट के मुताबिक, ज़ैद खान को उनकी उपलब्धियों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें उत्तराखंड के सबसे युवा उद्यमियों में शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्हें 2024 के इनोवेटिव एंटरप्रेन्योर और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए भी सम्मानित किया गया है. आज, भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ, खान अपनी ब्रांडिंग और मीडिया कंपनी को आगे बढ़ा रहे हैं  और युवा उद्यमियों को छोटे स्तर पर शुरुआत करने, आत्मविश्वास बनाने और एक डिजिटल पहचान बनाने में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. 

क्या करती है उनकी कंपनी काम? 

बता दें कि इस बातचीत के दौरान बताया कि ज़ेडिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से ब्रांडिंग और मीडिया विज्ञापन क्षेत्र में काम करती है. उनके अनुसार, कंपनी ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन (ओआरएम), सामग्री वितरण प्रबंधन (सीडीएम) और लिंक्डइन प्रोफाइल एम्प्लीफिकेशन मैनेजमेंट (पीएएम) जैसी सर्विसेज प्रदान करती है, जो व्यक्तियों और ब्रांडों को अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने में मदद करती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »