अगर बॉस ने आपकी मॉर्निंग शिफ्ट लगा दी है और आपको सुबह उठने की आदत नहीं है तो जाहिर है कि ये आपके लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम होगी. अाप सोच रहे होंगे कि सुबह बिस्तर का दामन कैसे छोड़ा जाए?
आपके सुबह उठने की इस प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए हम बता रहे हैं ये आसान टिप्स-
1. सोने से पहले वॉक
आज इंटरनेट के जमाने में बिस्तर पर लेटकर भी नींद कहां आती है. इसलिए ऑफिस से घर पहुंचकर एक लंबी वॉक पर जरूर जाएं. इससे फायदा ये होगा कि पूर दिन काम और शाम की वॉक के बाद आपका शरीर पूरी तरह से सोने के लिए तैयार हो जाएगा.
2. अलार्म को रखें बिस्तर से दूर
सुबह-सुबह अलार्म की आवाज बहुत बुरी लगती है.इसलिए अलार्म को खुद से दूर रखकर सोएं. ताकि जब वह बजेगा तो आप खुद-ब-खुद उसे बंद करने उठेंगे, जिससे आपकी नींद खुल जाएगी.
3. सुबह उठना 'टास्क' समझें
आप 21वीं सदी के यूथ हैं. जाहिर है आपके लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं होगा. ये मत भूलिए आप वो यूथ हैं जो सरकार को हिला कर रख देने की क्षमता रखते हैं. तो सुबह उठना तो आपके बाएं हाथ का खेल है.
4. खुद को समझाएं
जो सोवत है वो खोवत है, ये लाइन सुबह बार-बार खुद से बोलें. सुबह उठने के लिए खुद को मोटिवेट करें.
5. अलार्म की रिंग
अलार्म की रिंग जरा सोच- समझकर सेट करें ताकि सुबह-सुबह रिंग की आवाज सुनने में अच्छी लगे. चाहो तो अपनी वॉइस में मोटिवेशन बात रिकॉर्ड करके सेट कर सकते हैो. जैसे 'उठ जाइए नवाब साहब वरना सफलता की सीढियां कैसे चढ़ोगे'?