हरियाणा बोर्ड ऑफ सकेंड्ररी एजुकेशन (HBSE) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद हर छात्र जल्द से जल्द से अपना रिजल्ट देखना चाहेगा. जहां छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देखेंगे. वहीं ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से रिजल्ट देखें जा सकते हैं. आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में.....
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इन दो वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं..
1) examresults.net
2) indiaresults.com
ईमेल के जरिेए
आप ईमेल के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, इसके लिए छात्रों को पहले रिजल्ट की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और रिजल्ट जारी करने के बाद आपको आपका रिजल्ट भेज दिया जाएगा.
SMS से देखें रिजल्ट
SMS से रिजल्ट देखने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या में छात्र वेबसाइट पर जाते हैं और अपना रिजल्ट देखने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सर्वर डाउन होने की दिक्कत आ सकती है. वहीं ऐसी स्थिति में छात्र दूसरा ऑप्शन SMS का चुन सकते हैं. SMS से रिजल्ट जानने के लिए पहले अपने नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा. 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को RESULTHB10(स्पेस दें) रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा. आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा.
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- 'Haryana Board 10th Result 2018' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और सभी जरूरी जानकारियां भरें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
आपको बता दें, इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 31 मार्च तक चली थी. इस साल करीब 3,83,499 छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है..
प्रियंका शर्मा