ग्रेजुशन के बाद करियर को ऐसे करें मैनेज

कॉलेज के बाद करियर को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो जरूर पढ़े ये टिप्स. जानें किसी भी फील्ड का चुनाव करते समय ये अहम बातें.

Advertisement
प्रतिकात्मक तस्वीर प्रतिकात्मक तस्वीर

वंदना भारती

  • ,
  • 05 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

ग्रेजुएशन के बाद करियर को लेकर काफी टेंशन रहती है. साथ ही माता- पिता और रिश्तेदारों का प्रेशर रहता है कि बच्चे जल्द से जल्द सेटल हो जाएं. ऐसे में स्टूडेंट्स इस बात को लेकर टेंशन में रहते है कि वह आने वाले समय में कौन- सा करियर चुनें. हम आपको ये तो नहीं बता सकते कि आपके लिए कौन-सा करियर बेहतर होगा, लेकिन जो भी करियर आप चुनना चाहते हैं उससे पहले जान लें ये बातें.

Advertisement

प्रेशर ना लें

मान लेते हैं कि आपने ग्रेजुएशन में बी-कॉम पास लिया था. तो ये जरूरी नहीं कि आप करियर इसी फील्ड में ही बनाएं. अगर आपकी रुचि किसी और चीज में है तो अभी भी देर नहीं हुई है. आपके आस पास ऐसे कई लोग दिख जाएंगे जिन्होंने अपना फील्ड बदला है.

कन्‍फ्यूजन करें दूर

अगर आप 2 से 4 चीजों को लेकर बैठे हैं कि इसमें करियर बना सकते हैं, तो सबसे पहले बिना समय गंवाए एक ही फील्ड का चुनाव करें. कॉलेज की बाहर की दुनिया अलग होती है. इसलिए करियर चुनते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें.

दूसरों से ना करें अपनी तुलना

फलां दोस्त के पास नौकरी है. वो फलां फील्ड में अच्छा कर रहा है. ऐसा सोचकर खुद को डिमोटिवेट कतई ना करें. हर किसी के अंदर हुनर है. बस जरूरत है एक सही प्लेटफॉर्म की.

Advertisement

करते रहें काम

अगर आपने किसी फील्ड में करियर बनाना तय कर लिया है तो उससे रिलेटिड काम करते रहें. यकीकन आप आज नहीं तो कल जरूर सफल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »