ऑफिस में कुछ ऐसे संभाले अपनी ड्रेस...

कपड़े पहनने का शौक अच्छा है, पर उसे पहनने और संभालने का सलीका भी मालूम होना चाहिए. खासतौर से अगर आप ऑफि‍स में हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है...

Advertisement
office wear office wear

अगर आप शॉर्ट फ्रॉक या मिडी ड्रेस पहनने की शौकीन हैं तो पहले जान लें कि उसे ऑफिस में कैसे कैरी करना है. कॉलेज में किसी भी तरह का मिडी ड्रेस पहन कर जा सकते हैं, लेकिन ऑफिस में वन मिडी ड्रेस पहनने के लिए थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. क्योंकि वह आपका वर्क प्लेस है और कपड़ों से आपके बारे में लोग राय बना लेते हैं. इसलिए जब भी आप ऑफिस के लिए वन-पीस या मिडी ड्रेस चुनें तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें...

Advertisement

डीप नेक

आप जब भी मिडी ड्रेस को चुनें तो यह ध्यान रखें कि ड्रेस का नेक डीप ना हो.

 स्किनी टच

मान लेते है वन पीस या मिडी ड्रेस पूरी तरह से फिटिंग का होना जरूरी है पर बिल्कुल स्किनी से टच ना हो. आप अपने बॉडी शेप को देखते हुए वन-पीस चुनें.

भड़कीले कलर

अगर आपने अच्छा वन-पीस पहना है तो जाहिर है ऑफिस में सब तारीफ करेंगे. लेकिन अगर आपने किसी भड़कीले कलर का वन-पीस पहन कर आ जाएं तो लोग आपको घुरना बंद नहीं करेंगे.

झीना ना हो कपड़ा 

कोशिश ये करें कि आपकी ड्रेस का कपड़ा थोड़ा मोटा हो. साथ ही झीना तो बिल्कुल ना हो. याद रखें आप ऑफिस में है. 

ब्लैक पहनें

ब्लैक मिडी ड्रेस हमेशा काम करता है. साथ ही आप स्लिम भी दिखेगी.

Advertisement

ज्यादा छोटी ना हो ड्रेस

अगर आपका मानना है कि मिडी ड्रेस का मतलब है घुटने से ऊपर की ड्रेस तो आप गलत सोच रहे है. ये हमेशा ध्यान रखें आपकी ड्रेस ज्यादा छोटी ना हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement