Board Exam 2018: ऐसे करें केमिस्ट्री के पेपर की तैयारी, आएंगे पूरे मार्क्स

कई छात्रों को केमिस्‍ट्री काफी कठिन लगती है पर इसकी सही तैयारी अच्‍छे नंबर दिला सकती है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी. अब परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है. वहीं कई साइंस के छात्रों को केमिस्‍ट्री काफी कठिन लगती है. लेकिन इस विषय की सही तरीके से तैयारी की जाए, तो आप इसमें अच्‍छे नंबर हासिल कर सकते हैं. जानिए  कैसे करें केमिस्‍ट्री के पेपर तैयारी. अपनाएं ये टिप्‍स...

बनाएं फॉर्मूलों का एक चार्ट

Advertisement

अगर आप कैलकुलेशन में अच्‍छे हैं और आपको फॉर्मूले अच्‍छे से याद हो जाते हैं तो आप फिजिकल केमिस्‍ट्री में अच्‍छा स्‍कोर कर लेंगे. इसलिए महत्‍वपूर्ण फॉर्मूलों का एक चार्ट तैयार करें और उन सभी पर प्रश्‍नों की प्रैक्टिस करें.फॉर्मूलों का चार्ट अपनी स्टडी टेबल के सामने लगाएं.

ऐसे समझें थ्‍योरी पार्ट

केमिस्‍ट्री में जितना जरूरी फॉर्मूले याद करना है उतना ही जरूरी थ्‍योरी पार्ट को समझना है. परीक्षा से पहले थ्‍योरी पार्ट को भी अच्‍छे से रिवाइज करें. कुछ महत्‍वपूर्ण चैप्‍टर्स जैसे इलेक्‍ट्रो केमिस्‍ट्री, केमिकल काइनेटिक्‍स एंड सॉल्‍यूशंस पर ज्‍यादा ध्‍यान दें. इनके नोट्स तैयार करें.

इनऑर्गेनिक केमिस्‍ट्री को समझें

केमिस्ट्री का पेपर दो खंडों में बंटा होता है. पहले खंड में फिजिकल और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से प्रश्न पूछे जाते हैं. ऑर्गेनिक केमिस्‍ट्री में आप ज्यादा नंबर हासिल कर सकते हैं.बस आप बेसिक कॉसेप्‍ट को समझ लें. साथ ही रीजनिंग प्रश्‍नों की भी प्रैक्टिस लगातार करते रहें.

Advertisement

न्यूमेरिकल्स सवाल पर दें खास ध्यान

 केमेस्ट्री के पेपर में न्यूमेरिकल्स प्रश्न पूछे जाते हैं. पेपर में इनका सवाल 5 से 9 नंबर का आता है. जिसमें आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं. न्यूमेरिकल्स प्रश्न के सवालों की प्रैक्टिस करने के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement