Advertisement

करियर

12वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम के बच्चे इस ग्रेजुएट कोर्स से पा सकते हैं अच्छा करियर...

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST
  • 1/9

AI + Humanities कोर्स: आर्ट्स से 12वीं करने के बाद आप AI और ह्यूमैनिटीज के कॉम्बिनेशन की पढ़ाई कर  सकते हैं. इसमें छात्रों को AI टूल्स, डेटा समझ, एथिक्स और डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट सिखाया जाता है.  इससे मीडिया, रिसर्च, पॉलिसी, कंटेंट इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के अवसर मिलते हैं. 
 

  • 2/9

12वीं के बाद सही कोर्स छात्रों के करियर की दिशा तय करते हैं. आज के समय में इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी कई ऐसे कोर्स हैं जिसमें छात्र अपना करियर बना सकते हैं. लेकिन अगर आपने आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई की है, तो ये कोर्स आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं. इनमें लॉ, डिजाइन,अर्थशास्त्र, होटल मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और पत्रकारिता जैसे कोर्स को शामिल किया गया है. तो चलिए जान लेते हैं इससे जुड़ी सारी डिटेल. 
 

  • 3/9

डेटा-ड्रिवन फील्ड्स: आप आर्ट्स से पढ़ाई के बाद डेटा से जुड़े कोर्स पर काम कर सकते हैं. पत्रकारिता से लेकर बिजनेस हो या पब्लिक पॉलिसी तक डेटा का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे कोर्स छात्रों को डेटा एनालिसिस, विजुअलाइजेशन और रिसर्च-आधारित निर्णय लेने की ट्रेनिंग देते हैं. इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फॉरेंसिक्स और साइबर लॉ जैसे कोर्स कर सकते हैं.  ये हाई-पेइंग करियर विकल्प बन सकते हैं. इसके अलावा आप राजनीति से जुड़े कोर्स कर सकते हैं. आजकल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन और स्ट्रेटिजी से जुड़े कोर्स भी होते हैं. जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
  • 4/9

छात्र चाहे तो लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं. एलएलबी का कोर्स 5 साल का होता है, जिसे 12वीं के बाद छात्र सीधे कर सकते हैं. यह कोर्स बीए एलएलबी या बीबीए एलएलबी ऑप्शन्स के साथ होता है. इसमें संविधान, कानूनी प्रक्रिया, न्याय व्यवस्था और कानूनी तर्क जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. इस डिग्री को लेने के बाद छात्र वकील बन सकते हैं. इसके साथ ही कॉर्पोरेट कंपनियों में लीगल एडवाइजर के रूप में काम कर सकते हैं. 
 

  • 5/9

बी.डेस (Bachelor of Design) उन छात्रों के लिए है जो क्रिएटिव सोच और डिजाइन में रुचि रखते हैं. इस कोर्स में फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन और यूएक्स/यूआई डिजाइन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. डिजाइनर कंपनियों के लिए नए प्रोडक्ट, डिजिटल ऐप इंटरफेस तैयार करते हैं. इस फील्ड में छात्र बड़ी डिजाइन कंपनियों, फैशन ब्रांड्स या फ्रीलांसर की तरह काम कर सकते हैं.
 

  • 6/9

इसके अलावा अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वाले छात्र बैंकिंग, सरकारी नीति, रिसर्च और कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर बना सकते हैं. अगर छात्र इसके साथ एनालिसिस भी सीखते हैं, तो वो बाजार के रुझान को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं. आज के दौर में कंपनियां और सरकारी दोनों ही ऐसे एक्सपर्ट की तलाश में रहते हैं, जो डेटा के आधार पर सही फैसला कर सकें. 
 

Advertisement
  • 7/9

होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी बढ़ता करियर है. ये टूरिज्म, होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़ा होता है. इसमें छात्रों को होटल को चलाना, ग्राहक सेवा और इवेंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है. इस कोर्स के बाद छात्र बड़े होटलों, रिसॉर्ट्स, क्रूज या एयरलाइंस में नौकरी कर सकते हैं. इसके अलावा, अपना रेस्टोरेंट या हॉस्पिटैलिटी बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. 
 

  • 8/9

साथ ही इंटरनेट के बढ़ते यूज के चलते डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ी है. इस क्षेत्र में छात्र कंपनियों की वेबसाइट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापन को हैंडल करते हैं. छात्र इसमें कंटेंट राइटिंग, एसईओ, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ऑनलाइन ब्रांड प्रमोशन जैसे स्किल सीखते हैं. 
 

  • 9/9

आज के डिजिटल दौर में पत्रकारिता एक उभरता हुआ फील्ड है. यह फील्ड उन छात्रों के लिए बेहद खास है जिन्हें समाचार, राईटिंग और मीडिया में रुचि होती है. इस कोर्स में रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टिंग की जानकारी दी जाती है. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement