दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2020) के लिए मतदान 8 फ़रवरी को होंगे और परिणाम 11 को आएंगे. दिल्ली आजतक के खास कार्यक्रम '70 सीट का ई रिक्शा' में देखें चांदनी चौक विधानसभा (Chandni Chowk Constituency) में इस चुनाव के लिए क्या बड़े मुद्दे हैं. चांदनी चौक विधानसभा में कुल 1,13,784 मतदाता हैं. इस विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी के प्रत्यासी विवेक गर्ग (BJP Vivek Garg), आप के प्रहलाद सिंह साहनी (AAP Parlad Singh Sawhney) और कांग्रेस की अलका लंबा (Congress Alka Lamba) में त्रिकोणीय मुक़ाबला है. इस वीडियो में देखें चांदनी चौक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal) के मुफ्त वाली योजनाएं और टूटी सड़कों पर क्या है आम लोगों की राय.