गुड़गांवः पंखे से लटकी मिली महिला, बेटी बोली- 'पापा ने मम्मी को डंडे से मारा था'

दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला. मृतका के परिजनों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement
पंखे से लटकी मिली महिला की लाश पंखे से लटकी मिली महिला की लाश

तनसीम हैदर

  • गुड़गांव,
  • 14 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला. मृतका के परिजनों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका की बेटी ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताईं हैं.

Advertisement

मामला गुड़गांव के लक्ष्मण विहार फेस-1 इलाके का है. का नाम अनुपम (40) था. तकरीबन 10 साल पहले अनुपम की शादी हुई थी. अनुपम के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं. मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले अक्सर अनुपम को दो लड़कियां पैदा करने के लिए ताना मारते थे.

अनुपम के साथ मारपीट भी की जाती थी. दो दिन पहले अचानक उन्हें अनुपम के आत्महत्या करने की खबर मिली. जब वह लोग वहां पहुंचे तो अनुपम का शव पर बेड पर पड़ा हुआ था और उसके हाथों पर नील पड़े हुए थे. मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मृतका की बड़ी बेटी ने को बताया, 'मम्मी और पापा के बीच अक्सर झगड़ा होता था. शनिवार दोपहर भी उनके बीच झगड़ा हुआ. पापा ने मम्मी को डंडे से मारा था. अक्सर पापा मम्मी को थप्पड़ भी मारा करते थे. सुबह पापा ने ही पंखे से लटकी मम्मी को उतारा और उसके बाद पड़ोसियों को बुलाया.'

Advertisement

पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है. गुड़गांव पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद साफ हो जाएगा कि अनुपम की मौत आखिर कैसे हुई.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »