मुंबई: HDFC बैंक के वाइस प्रेसिडेंट लापता, कार से मिले खून के धब्बे

39 वर्षीय सिद्धार्थ संघवी की कार में खून के धब्बे पाए गए हैं जिसके नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. एनएम जोशी मार्ग पुलिस, नवी मुंबई पुलिस के साथ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
सिद्धार्थ सिंघवी सिद्धार्थ सिंघवी

मुस्तफा शेख / वरुण शैलेश

  • मुंबई,
  • 08 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी मुंबई के कमला मिल्स स्थित अपने दफ्तर से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच सितंबर से लापता हैं. हालांकि उनकी कार कॉपर खैराने इलाके में छह सितंबर को पाई गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और केस में छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि संघवी की कार कॉपार खैराने इलाके में गुरुवार शाम को पाई गई थी. 39 वर्षीय सिद्धार्थ संघवी की कार में खून के धब्बे पाए गए हैं जिसके नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं. एनएम जोशी मार्ग पुलिस, नवी मुंबई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

बता दें कि संघवी जब बुधवार रात को 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कमला मिल्स स्थित एचडीएफसी दफ्तर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं जिसमें पता चला है कि सिंघवी बुधवार शाम 7.30 बजे वहां से निकले थे.  

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पूरे मुंबई में वायरलेस मैसेज जारी कर दिए हैं. इसी मैसेज के बाद नवी मुंबई पुलिस को संघवी की कार मिली थी. बता दें कि संघवी एचडीएफसी बैंक में सीनियर एनालिस्ट, एसेट एंड लायबिलिटी मैनेजमेंट का काम देख रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »