जुर्मः छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने जान दे दी. युवती को पिछले कई दिनों से एक दबंग ने परेशान कर रखा था. इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

aajtak.in

  • झांसी,
  • 10 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने जान दे दी. युवती को पिछले कई दिनों से एक दबंग ने परेशान कर रखा था. इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

झांसी जनपद के थाना एरच के वाली 17 वर्षीय राखी (काल्पनिक नाम) को गांव के रामहेत नामक दंबग ने परेशान कर रखा था. आए दिन वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था. बुधवार को राखी अपने खेत की तरफ जा रही थी. इसी बीच रामहेत वहां पहुंच गया और बुरी नीयत से उसे तंग करने लगा. जब तो रामहेत ने उसे और उसके परिवार को देख लेने की धमकी दी. किसी तरह से युवती वहां से भाग निकली.
 
राखी उस युवक की थी. उसे अपनी और अपने परिवार की इज्जत का डर सता रहा था. खेत वाली घटना के बाद वह सीधे अपने घर पहुंची. और अपनी मां से सारी बात बताई. रात में वह किसी समय उठी और फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह घरवालों ने उसे मृत पाया. और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मृतका के पिता ने थाने में आरोपी युवक रामहेत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. एसपी दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement