बेड के लिए अस्पताल भटकते-भटकते गर्भवती की गई जान, अब होगी जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर सरकार एक्शन लेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 5 जून को ये महिला इलाज के लिए ईएसआई हॉस्पिटल नोएडा गई और वहां से उसे सरकारी अस्पताल जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया. इस अस्पताल में भी किसी कारणवश महिला को भर्ती नहीं किया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 07 जून 2020,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

  • एम्बुलेंस में ही गई गर्भवती महिला की जान
  • अस्पतालों ने भर्ती करने से किया इनकार
  • यूपी सरकार मामले की कराएगी जांच
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्धनगर में इलाज न मिलने की वजह से गर्भवती महिला की मौत के मामले की जांच कराने का फैसला किया है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि यह काफी गंभीर विषय है और इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी नोएडा ने एक कमेटी बना दी है. इस कमेटी में एडीएम, सीएमओ, एक महिला चिकित्सिक शामिल हैं.

जांच के लिए कमेटी गठित

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर सरकार एक्शन लेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 5 जून को ये महिला इलाज के लिए ईएसआई हॉस्पिटल नोएडा गई और वहां से उसे सरकारी अस्पताल जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया. इस अस्पताल में भी किसी कारणवश महिला को भर्ती नहीं किया गया.

पैसे लेकर भी नहीं किया इलाज

महिला को अस्पताल में भर्ती कराने में हुई पीड़ा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला के परिजन उसे शिवालिक अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल ने महिला के परिवारवालों से पांच हजार रुपये लिए, उसे एक घंटे तक अस्पताल में रखा, मगर ठीक से उसका इलाज नहीं किया इसके बाद उसे वहां से वापस भेज दिया गया. इसके बाद महिला फोर्टिस, जेपी और मैक्स हॉस्पिटल गई, जहां उसे भर्ती नहीं किया गया.

Advertisement

अदद बेड के लिए भटकती रही गर्भवती

प्रशासन के मुताबिक एक अदद बेड के लिए भटकते हुए गर्भवती महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि यह काफी गंभीर विषय है और इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नोएडा में एक कमिटी बना दी गई है.

इस कमेटी में एडीएम, सीएमओ और एक महिला चिकित्सिक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला चिकित्सालय की भी लापरवाही सामने आई है. इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. प्राइवेट अस्पतालों ने पैसा लेकर उपचार क्यों नहीं किया इस मामले की भी जांच की जा रही है.

इस बीच नोएडा के डीएम ने कहा है कि गर्भवती महिला के साथ जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था. उन्होंने कहा कि इस पक्ष से जुड़े सभी लोगों का बयान लिया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »