दिल्लीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के PA की कार चोरी

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पीए की कार चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस कार चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Advertisement
नितिन गडकरी के पीए की इनोवा कार चोरी नितिन गडकरी के पीए की इनोवा कार चोरी

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पीए की कार चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस कार चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

कार चोरी की यह घटना दिल्ली के पॉश इलाके पंडारा रोड की है. पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पीए मनोज कुमार की इनोवा कार शुक्रवार रात हो गई. कार पंडारा रोड स्थित पीए के घर से चोरी हुई है. कार चोर बेहद शातिर थे. दरअसल चोरों ने कार में लगे जीपीएस को दिल्ली स्थित ईडीएम मॉल के पास बंद कर दिया.

Advertisement

पुलिस ने पीए की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताते चलें कि हाल के दिनों में दिल्ली में चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई हैं. बेखौफ चोर आए दिन दुकानों में सेंधमारी और जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »