सूटकेस खुलते ही पुलिस के उड़े होश, मिली लड़की की लाश, हाथ पर था- मोहित नाम का टैटू

बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाक़े से पुलिस को बुधवार को एक राहगीर ने फोन किया कि नहर के पास बैग पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली. बैग खोलने पर उन्हें एक 25 साल की लड़की की लाश मिली. उसके हाथ पर मोहित नाम का टैटू बना हुआ था और चेहरे पर करेब पांच से ज्यादा ब्लेड के वार थे.

Advertisement
लावारिस सूटकेस में मिली लड़की की लाश. लावारिस सूटकेस में मिली लड़की की लाश.

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाक़े में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोंडली नहर के पास एक लावारिस सूटकेस मिला. सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोल कर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. अंदर 25 साल की लड़की की लाश मिली. उसके चेहरे पर ब्लेड से किए ग़ए कई वार थे. पुलिस ने लाश को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाक़े से पुलिस को बुधवार को एक राहगीर ने फोन किया कि नहर के पास बैग पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली. बैग खोलने पर उन्हें एक 25 साल की लड़की की लाश मिली. उसके हाथ पर मोहित नाम का टैटू बना हुआ था और चेहरे पर करीब पांच से ज्यादा ब्लेड के वार थे.

कंबल से ढांक कर रखी थी लाश...

इस बारे में एक पुलिस अफसर ने बताया कि सूचना मिलने पर हम कोंडली नहर के पास पहुंचे. यहां सूटकेस खोला तो उसमें ऑरेंज रंग के कपड़े पहनी लड़की की लाश रखी थी. उसे एक कंबल से ढांक कर रखा गया था. उससे बदबू भी आ रही थी.  

लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. उसके शरीर पर और चोट के निशान हैं. लाश देखकर लग रहा है कि लड़की से मारपीट की गई होगी. अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने लड़की की लाश और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि नहर के पास परसों रात से पड़ा हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »