ब्रिटेन में युवक ने चाकू से किया हमला, पुलिस ने बताया आतंकी वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर उस समय पार्क में घुसा, जब लोग आराम कर रहे थे. इसके बाद उसने पार्क में एक ग्रुप में बैठे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि चाकू से हमला कर रहे शख्स को एक पुलिसकर्मी ने काबू किया.

Advertisement
ब्रिटेन में चाकू से हमला (फाइल फोटो- PTI) ब्रिटेन में चाकू से हमला (फाइल फोटो- PTI)

लवीना टंडन

  • लंदन,
  • 21 जून 2020,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

  • आतंकी हमले में तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
  • लीबियाई शख्स के रूप में हुई 25 वर्षीय हमलावर की पहचान

इंग्लैंड के रीडिंग पार्क में शनिवार को चाकू से हमला करने वाला 25 वर्षीय शख्स लीबिया का वाला है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

Advertisement

थेम्स वैली पुलिस ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. साथ ही इस घटना की जांच जारी है. थेम्स वैली पुलिस के चीफ कॉन्स्टेबल जॉन कैम्पबेल का कहना है कि यह बेहद दुख घटना है. ऐसी घटना बहुत कम देखने को मिलती है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर उस समय पार्क में घुसा, जब लोग आराम कर रहे थे. इसके बाद उसने पार्क में एक ग्रुप में बैठे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि चाकू से हमला कर रहे शख्स को एक पुलिसकर्मी ने काबू किया.

अधिकारी इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं. हमलावर के बैकग्राउंड की भी जानकारी हासिल की जा रही है. साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी किसके प्रभाव में आकर इस हमले को अंजाम दिया. अधिकारी हमलावर से कड़ाई से पूछताछ करेंगे और इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

थेम्स वैली पुलिस ने बताया कि यह हमला लंदन से 80 किलोमीटर दूर एक रीडिंग पार्क में हुई. इसमें घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. साउथ सेंट्रल एम्बुलेंस सेवा ने ट्विटर पर कहा कि हम घटना में घायल कई हताहतों का आकलन और इलाज कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement