फोन पर दे दिया पत्नी को तीन तलाक, शिकायत हुई दर्ज

हैदराबाद में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया. सेन्ट्रल क्राइम स्टेशन में महिला पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक जे मंजुला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फोटो- PTI) सांकेतिक तस्वीर (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 21 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:08 AM IST

हैदराबाद में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया. सेन्ट्रल क्राइम स्टेशन में महिला पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक जे मंजुला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है.

पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि हम अपने कानूनी विशेषज्ञों से इस बात की सलाह ले रहे हैं कि क्या तीन तलाक पर हालिया अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.

Advertisement

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह जनवरी 2017 में हुआ था और निकाह के एक माह बाद ही उसके शौहर मोहम्मद मुजम्मिल ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था.

इस साल फरवरी में बच्ची को जन्म देने के बाद उसके ऊपर अत्याचार बढ़ गए. उसने कहा, '28 नवंबर को उसने (पति ने) मुझे वॉट्सऐप पर कॉल किया और मुझे अपशब्द बोले. उसने तीन बार तलाक बोला और फोन काट दिया. मुझे न्याय चाहिए। मुझे पता चला है कि वह किसी अन्य महिला से निकाह करना चाहता है.'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे वॉट्सऐप कॉल का डाटा पाने के लिए साइबर विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »